Yuva Press

इस साल के विश्व कप में दिखेंगे 2015 विश्व कप के रंग, भारतीय टीम के कई खिलाड़ी खेलेगें तीसरा विश्व कप

india icc cricket world cup 2015

अगले महीने से विश्व कप(world cup) का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम (Indian team) अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले के साथ भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट कई भारतीय खिलाड़ियों का तीसरा और चौथा विश्व कप होगा। जिनके लिए साल 2015 में पहला विश्व कप था। आईये जानते है कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में। जो 2015 में टीम का हिस्सा थे और इस साल भी टीम का हिस्सा है।

1. रोहित शर्मा(Rohit Sharma)

इस विश्व कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संभालेंगे। यह रोहित शर्मा का तीसरा विश्व कप होगा। वें साल 2015 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि यह विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है।

2. विराट कोहली(Virat kohli)

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) का यह चौथा विश्व कप होगा। उन्होंने साल 2011 में अपना पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद साल 2015 विश्व कप में भी टीम इंडिया के सदस्य थे। इस साल भी विश्व कप की टीम का हिस्सा है। यह उनका चौथा और आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है।

3. अक्षर पटेल(Axar Patel)

टीम इंडिया के आलराउंडर अक्षर पटेल(Axar Patel) लंबे समय बाद भारतीय टीम की एकदिवसीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में एकदिवसीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वें साल 2015 में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। इसके बाद साल 2019 के विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

4.मोहम्मद शमी(Mohammed Shami)

भारतीय टीम के तेज मोहम्मद शमी(Mohammed Shami) का यह तीसरा विश्व कप होगा। उन्होंने साल 2015 में अपना पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद साल 2019 के विश्व कप के दौरान हैट्रिक हासिल की थी। अब इस साल एक बार फिर टीम इंडिया के हिस्सा बनेगा।

5.रवीद्र जडेजा(Ravindra jadeja)

भारतीय टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा(Ravindra Jadeja) का यह तीसरा विश्व कप होगा। उन्होंने अपना आईसीसी विश्व कप साल 2015 में खेला था। इसके बाद साल 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बल्ले और गेंद से दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल भी टीम इंडिया को जडेजा से बेह्तरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।