Yuva Press

जानिए विश्व कप में भारत की ओर से किस बल्लेबाज ने बनाए है सबसे ज्यादा रन, कौन-से भारतीय दिग्गज सूची में शामिल है

ANI 20221012121545 e1673158461935

5 अक्टूबर से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। इस बार विश्व कप भारत की मेजबानी में खेले जाना हैं। इस विश्वकप में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने नाम तीसरी बार खिताब अपने नाम करने चाहेगी। इस विश्वकप में भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले है। जिन्होंने विश्व कप में भारत की ओर से जमकर रन बरसाए है। इनमें कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है। आईये नजर डालते हैं भारत के ऐसे खिलाड़ियों पर नजर, जिन्होंने भारत की ओर से विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए है।

1. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर ने भारत की ओर से क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने साल 1989 से 2011 के बीच में खेले। 45 मैचों में 56.95 की औसत से 2278 रन बनाए है। जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन है। उनके नाम 6 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है। वें सबसे ज्यादा 6 विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ी भी है।

2. विराट कोहली

इस सूची में दूसरे नंबर पर आते हैं इस दौर के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, जिन्होंने विश्व कप में खेले अब तक 26 मैचों में 46.81 की औसत से 1030 रन बनाए है। उनके नाम 6 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज है। वे विश्व कप में भारत की ओर से चौथी बार खेलते हुए नजर आएंगे।

3. सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान और ओपनर सौरव गांगुली का बल्ला भी विश्व कप में जमकर बोलता था। उन्होंने विश्व कप में खेले 21 मैचों में 55.88 की औसत से 1006 रन बनाए है। उनके नाम 4 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2003 में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि टीम इंडिया फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी।

4. रोहित शर्मा

वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल है। यह विश्व कप का तीसरा विश्व कप होगा। इसके पिछले विश्व कप में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने पिछले विश्व कप में 5 शतक लगाए थे। उन्होंने अब विश्व कप के 17 मैचों में 65.20 की औसत से 978 रन बनाए। उनके नाम 6 अर्धशतक और तीन शतक दर्ज है।