Yuva Press

ADAS Cars Launched In 2023: ADAS फीचर के साथ पिछले साल लॉन्च हुई ये 7 कारें मचा रही धमाल

96604800

ADAS Cars Launched In 2023: एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम्स या (ADAS Cars) पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रिय हो गया है। ADAS कार की समग्र सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करता है। पिछले साल (2023) लॉन्च हुई कई कारों में ADAS की पेशकश की गई थी। आइए आपको ऐसी 7 कारों के बारे में बताते हैं।

Hector/Hector Plus Facelift       

mg hector facelift left front three quarter1

एमजी हेक्टर और एमजी हेक्टर प्लस दोनों के अपडेटेड वर्जन 2023 की शुरुआत में आया था। ADAS सहित कई नए सुरक्षा फीचर्स पेश किए गए। इसके फुली लोडेड सेवी प्रो ट्रिम में ADAS दिया गया है।

Honda City Facelift

HONDA CITY 1677814208278 1677814216881 1677814216881

होंडा मार्च 2023 में ADAS की पेशकश के साथ एक अपडेटेड सिटी सेडान लॉन्च की थी। पहले यह केवल सिटी के हाइब्रिड मॉडल में ही उपलब्ध था। लेकिन, अब होंडा सिटी को केवल सेकेंड-फ्रॉम-बेस V वेरिएंट से ADAS मिलना शुरू हो गया है।  

Hyundai Verna Facelift   

20200211010208 Hyundai Solaris Verna facef

Hyundai Verna को 2023 की शुरुआत में अपग्रेड किया था। Hyundai ने इसके दो वेरिएंट – SX (O) CVT और SX (O) टर्बो में ADAS प्रदान किया है। इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Honda Elevate   

front left side 47 13

होंडा एलिवेट एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें ADAS दिया गया था। ADAS Miata अपने टॉप-स्पेक ZX ट्रिम में उपलब्ध है। आपको बता दें कि यह फिलहाल भारत में कंपनी की एकमात्र एसयूवी है।

Hyundai Venue And Venue N Line       

venue n line exterior right front three quarter 2

हालाँकि, फेसलिफ्टेड Hyundai Venue और Hyundai Venue N Line को 2022 में लॉन्च किया जाना था। लेकिन, कंपनी ने 2023 में इन्हें फिर से अपडेट किया और ADAS से लैस किया।

Kia Seltos Facelift

kia seltos facelift left front three quarter0

फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस को जुलाई 2023 में अपडेट किया गया था। इसमें ADAS के 17 फीचर्स जोड़े गए और कई अन्य फीचर्स भी दिए गए। ADAS अपने टॉप-स्पेक GTX+ और X-लाइन वेरिएंट में आता है।

Tata Harrier-Safari Facelift    

20231006 171029

नई टाटा हैरियर और टाटा सफारी एसयूवी अक्टूबर 2023 में बाजार में आई थी। दोनों में ADAS दिया गया। इससे पहले ADAS केवल रेड डार्क एडिशन में उपलब्ध था। अब एडवेंचर प्लस ए वैरिएंट में भी उपलब्ध है।