Yuva Press

Aashiqui 3 से बाहर होने के बाद आदित्य रॉय कपूर ने कही ये बात, बोले – ‘कार्तिक आर्यन ने मेरे…’

3bfeade92d4bc44172c5132575e07cbccf4dfe95a00df832eaa64720d7203205.0

Aashiqui 3: फिल्म ‘आशिकी’ के दोनों पार्ट लोगों को खूब पसंद आए। फिल्म के पहले पार्ट में जहां राहुल रॉय ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था। वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट में आदित्य रॉय कपूर ने अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का ध्यान खींचा। अब इस फ्रेंचाइजी फिल्म के तीसरे भाग यानी ‘आशिकी 3’ की घोषणा पिछले साल 2022 में की गई थी। फिल्म ‘आशिकी 3’ में मुख्य भूमिका के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है। फिल्म ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन की कास्टिंग पर आदित्य रॉय कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में पहुंचे थे। शो के दौरान करण जौहर के सवाल पर आदित्य रॉय कपूर ने रिएक्ट किया है।

कार्तिक आर्यन को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने कही ये बात

4ae04a44065399a3723a01371747a2f00ff4e6292a6a096990e88f68f5bbdfa1.0

‘कॉफी विद करण 8’ के होस्ट करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से पूछा है, ‘जब कोई आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाता है तो आपको कैसा लगता है।’ इस पर आदित्य रॉय कपूर ने कहा, ‘कार्तिक आर्यन फिल्म आशिकी 3 में एक्टिंग के लिए परफेक्ट हैं। इसमें मेरे होने की कोई संभावना नहीं थी क्योंकि दूसरे पार्ट में मेरा किरदार पानी में कूद गया और वापस नहीं लौटा।’ मुझे लगता है ये बहुत अच्छा है। मैं तो मर गया, अब लौटकर कहां आऊंगा? मेरी आत्मा वापस आ जाएगी। करण जौहर ने मजाक करते हुए कहा, ‘वह कार्तिक आर्यन को परेशान करेगी।’ इस पर आदित्य रॉय कपूर ने कहा, ‘हां, वह कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडराएंगी, वह विलेन हैं।

‘साल 2022 के लिए फिल्म ‘आशिकी 3’ का हुआ था ऐलान

2955acf3edaad463ab914d97f83c90fe1b3292a6140bb8ce884a7995edd0a900.0

गौरतलब है कि ‘आशिकी’ साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।’आशिकी 2′ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। उन्हें कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए कास्ट किया गया है और इसका निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। हालांकि इस फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं आई है।