Yuva Press

Alia Bhatt के बच्चे को पहली तस्वीर आई सामने, क्यूटनेस के कायल हुए फैंस

35247dc080435c65679ea49cea6bbcd72404698813b59c79f2b7530c05d9419d.0

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, दरअसल आज क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दुनिया को अपनी लाडली बेटी रानी राह कपूर की पहली झलक दिखाई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी बेटी राहा कपूर को पहली बार पैपराजी के सामने लेकर आए, राहा की क्यूटनेस ने सभी को दीवाना बना दिया है।

राह कपूर की पहली झलक आई सामने

517ef467a2258e7666bab46aed8a402b383b5cb6ea599d09190f9ddee8d83aef.0

जब से अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बने हैं, प्रशंसक उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब यह जोड़ा राहा का अनावरण करेगा और आज आखिरकार वह दिन आ गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के जन्म के एक साल एक महीने बाद अपनी लाडली बेटी रानी को दुनिया के सामने पेश किया। आलिया और रणबीर कपूर आज पहली बार अपनी बेटी राहा के साथ मीडिया के सामने आए और फिर आलिया और रणबीर ने राहा के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान राहा की क्यूटनेस देखने लायक थी।

राहा की क्यूटनेस से फैंस काफी प्रभावित हुए

25d4a6ad229928a00c5a2b1be13c8e3bd035fd428c3128e5fa8ea58a1d5c21dd.0

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों के क्रिसमस को खास बनाया। पहली बार राहा का चेहरा देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। कुछ ही मिनटों में राहा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है और फैन्स से लेकर यूजर्स तक सभी राहा पर प्यार बरसा रहे हैं। खासकर राहा की नीली आंखें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। राहा की प्यारी मुस्कान देख दुनिया उनकी दीवानी हो गई है।