बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 21 जून से स्ट्रीम हो रहा है। इस सीजन को अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट कर रहे हैं। शो शुरू होने से पहले अनिल ने कई निजी बातों पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह खुद अपने परिवार में सबसे फैशनेबल सदस्य हैं। वहीं उनके परिवार की सबसे व्यवस्थित सदस्य रिया कपूर हैं। रिया अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। अनिल कपूर ने कहा कि बोनी कपूर आने वाले लेटेस्ट सदस्य हैं। इसी बातचीत में उनसे पूछा गया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा ‘उम्मीद है अर्जुन की’। यह सुनने के बाद लोगों का मानना है कि अब जल्द ही अर्जुन कपूर की शादी की शहनाई बज सकती है।
अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें थीं

आपको बता दें, हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन बाद में मलाइका के मैनेजर ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे अफवाह करार दिया था। एक सूत्र ने बताया कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास है और दोनों एक-दूसरे के दिल में खास जगह बनाए रखेंगे। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों इस रिश्ते के बारे में किसी को भी किसी तरह की टिप्पणी करने की इजाजत नहीं देंगे।
2019 में रिश्ता हुआ ऑफिशियल

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अर्जुन को उनके 34वें जन्मदिन की बधाई दी थी। दोनों कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं और अपने प्यार का इजहार पब्लिकली करने से कभी नहीं कतराते।