AP DSC Results 2025 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जारी किए जाएंगे। जानिए फाइनल आंसर की से जुड़ी जानकारी, रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और सिलेक्शन प्रोसेस।
AP DSC Results 2025 की घोषणा जल्द, फाइनल आंसर की जारी
आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (Department of School Education, Andhra Pradesh) ने AP DSC Results 2025 के लिए फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि AP DSC Results 2025 अगले सप्ताह कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।
उम्मीदवार जो इस मेगा टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट apdsc.apcfss.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
परीक्षा और आंसर की से जुड़ी अहम जानकारी
AP District Selection Committee (DSC) भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 जून से 6 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। इसके बाद 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियाँ दर्ज करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है, और इसके साथ ही रिजल्ट की राह भी साफ हो गई है।
नियम के अनुसार, फाइनल आंसर की जारी होने के 7 दिन बाद AP DSC Results 2025 जारी कर दिए जाते हैं। यानी अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना है।
इस भर्ती में भरें जाएंगे 16,347 पद
AP DSC 2025 भर्ती अभियान के तहत कुल 16,347 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती मुख्य रूप से शिक्षकों के पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए चयन किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स | 16 | 8 |
| शिक्षा की दृष्टिकोण | 8 | 4 |
| शैक्षिक मनोविज्ञान | 16 | 8 |
| भाषा-1 (तेलुगु/उर्दू/हिंदी आदि) | 24 | 12 |
| भाषा-2 (अंग्रेज़ी) | 24 | 12 |
| गणित | 24 | 12 |
| विज्ञान | 24 | 12 |
| सामाजिक अध्ययन | 24 | 12 |
| कुल | 160 | 80 |
AP DSC Results 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर “AP DSC Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ) डालें।
- सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख लें।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
AP Mega DSC 2025: चयन प्रक्रिया क्या है?

- लिखित परीक्षा (Teacher Recruitment Test – TRT) – 80% वेटेज
- AP TET या CTET स्कोर – 20% वेटेज
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
इस प्रकार कुल मिलाकर उम्मीदवारों का मूल्यांकन 100% के स्कोर के आधार पर होगा।
Visit Home Page https://yuvapress.com/








