Yuva Press

Pooja Hegde को लेकर आई बुरी खबर, जल्द हो सकता है उनके साथ कुछ बुरा

7dfc7421bc03db96ba6071971cabc547fbe464dce4e1e716656da984c83ab980.0

मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इसी बीच उनके बारे में एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर उनके फैंस थोड़े परेशान हो सकते हैं। जी हां, दरअसल एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है। आइए आपको आगे बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी

271d65af0c55aab018f7c88d00590cce1a998362d5f54693bbe9b29e7e297453.0

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण वह लाखों लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री बन गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली है, दरअसल पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पूजा हेगड़े को धमकी मिली तब एक्ट्रेस दुबई में थीं। पूजा हेगड़े दुबई में एक क्लब के ओपनिंग इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस की कुछ लोगों से बहस हो गई थी, जिसके बाद उन्हें धमकी भी दी गई थी। धमकियां मिलने के बाद पूजा हेगड़े भारत लौट आई हैं। फिलहाल हम अपने पाठकों को बता दें कि अभी तक इस घटना पर पूजा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

2f0fb42f9db33658ea5e3d6f55e211feaef9bcae1b35058be6b605faaf83783a.0

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं, वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें देखकर फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं। कभी ट्रेडिशनल लुक, कभी एथनिक लुक तो कभी वेस्टर्न लुक, पूजा हेगड़े हर लुक में कहर ढाती हैं। फैंस पूजा हेगड़े के हर लुक की तारीफ करते हैं, इतना ही नहीं उनकी नई पोस्ट का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।