Bank of Baroda: स्पेशल जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा दे रहा हैं. बैंक ऑफ़ बरोड़ा में यह स्पेशल खाता खुलवाने से आपको अनेको लाभ मिलेगा साथ ही आपको कई सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त में मिलेंगी जिसमे 40 लाख तक का लोन,फ्री डीमैट अकाउंट,फ्री डीडी जैसी तमाम सुविधाएं शामिल है.
खाता खुलवाने के लिए क्या चाहिए?
बैंक ऑफ़ बदौड़ा (Bank of Baroda) में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए आधार, वोटर आईडी,पोस्टपोर्ट, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस इनमे से किसी भी एक दस्तावेज से खुलवा सकते हैं. यह खाता खुलवाना बेहद ही आसान है.खाता ऑनलाइन भी ओपन कराया जा सकता है. आप ऑनलाइन नहीं कराना चाहते तो ऑफलाइन भी ब्रांच जाकर खुलवा सकते हैं.

जमा निकाशी का नियम क्या है?
बैंक ऑफ़ बदौड़ा (Bank of Baroda) के इस जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करवाने पर सामान्य बैंको वाले नियम ही लागू है. जैसे अगर आपका पैन कार्ड लगा तो है तो आप 50,000 या उससे अधिक जमा कर सकते है.कैश डिपाजिट मशीन से भी आप दो लाख तक का कैश जमा कर सकते है इसके लिए भी अपना पैन आपके अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए. कार्ड लैस भी 20,000 तक का लेन देन कर सकते है. यह जीरो बैलेंस अकाउंट बिल्कुल आम बैंक अकाउंट के तरह है.

खाता खुलवाने के लिए अनिवार्य चीजे
यह खाता सभी भारतीय छात्र खुलवा सकते है अनिवार्यता यह हैं कि छात्रों की उम्र 16 बर्ष से 25 बर्ष के बीच होनी चाहिए.जॉइंट अकाउंट भी खुलवाने की सुविधा भी है जिसने अभिभावक के रूप में माता-पिता हो सकते हैं.सबसे अच्छी बात यह की खाता खुलवाने का कोई भी चार्ज नहीं लगता.
क्या क्या है विशेष सुविधाएं (Bank Of Baroda)
1.ऑटो स्वाइप सुविधा
2.NEFT/RTGS/IMPS/UPI फ्री
3.फ्री चेक बुक
4.फ्री डीडी (वर्ष में अधिकतम एक बार)
5.फ्री एसएमएस अलर्ट
6.फ्री डीमैट अकाउंट
7.50 रुपये के ओवरडाफ्ट की सुविधा
8.अच्छे शिक्षण संस्थानों के लिए 40 लाख रुपये तक का लोन
9.शिक्षा के लिए सस्ती दर पर लोन के साथ जीरो प्रोसेसिंग फीस
10.बॉब वर्ल्ड ऐप के जरिए लेनदेन करने पर लॉयल्टी रिवॉर्ड प्वाइंट्स
11.कार्ड के जरिए बुकमायशो, अमेजन, जोमाटो और मंत्रा पर ऑफर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें:इस bank का महिलाओं को शानदार तोहफा,मुफ्त मिलेगा क्रेडिट कार्ड और भी बहुत कुछ








