Basanti Pulav: बच्चें अक्सर खाने के नाम पर नाक सिकोड़ते रहते हैं ऐसे में आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं Basanti Pulav की स्पेशल रेसिपी. यह पुलाव नार्मल पुलाव की रेसिपी से अलग होती है और बिना किसी झंझट के मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है.तो चलिए बिना देरी किए फटाफट आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं Basanti Pulav के बेहत लज़ीज़ रेसिपी के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Basanti Pulav)
150 ग्राम बासमती लंबे चावल
चीनी स्वादानुसार
8 धागे केसर
15 काजू
15 बादाम
10 इलायची
1 अखरोट –
हल्दी आवश्यकतानुसार
एक बड़ा चम्मच घी
5 काली मिर्च के दाने
एक या दो लौंग
10 किशमिश
दूध आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि
Basanti Pulav बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच गुनगुने पानी में केसर के धागों को भिगोकर रख देना है.
अब पिस्ता और बादाम को आपको भिगोकर पतला-पतला काट लेना है. इसको काटने के बाद आपको काजू को भी दो भागों में काट लेना है.
अब आपको किसमिस 10 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना है और इलाइची को पीसकर पाउडर बना लेना है.
आगे आपको आधे घंटे के लिए चावल को भिगोकर रख लेना है और 80% तक पका लेना है और इसे छानकर प्लेट में फैला लेना है.

पकाते समय आपको पीला रंग डालने के लिए हल्दी का उपयोग कर सकते हैं. आगे एक कड़ाही में घी डालकर इसमें काजू और किशमिश डालकर भूनकर अलग कर लेना है.आगे इसमें काली मिर्च और लौंग डाल लीजिए.
अब पके हुए चावल में आप मीडियम फ्लेम पर चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. चीनी के अच्छे से मिक्स होने के बाद आपको केसर मिला हुआ दूध डाल कर मिक्स कर लेना है.
आगे इसमें आपको कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेना है.मीडियम फ्लेम पर पकने के बाद आप गैस बंद करके मेवों से सजाकर गरमागरम सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Lassi Recipe: गर्मियों में जरूर ट्राई करें पंजाबी स्टाइल लस्सी,नोट कर लें रेसिपी








