Yuva Press

BB 17 :ऐश्वर्या और अंकिता के बीच हुई भयंकर लड़ाई,कहा – तुझ जैसी औरत…..

BB 17

BB 17: बिग बॉस 17 शो आए दिन सुर्खियों में रहता है. हाल‌ ही में शो मुनव्वर फारूकी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा में था. जिसमें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहती हैं कि बिग बॉस 17 में नज़र आने वाले मुनव्वर के साथ उनकी हिस्ट्री है और उन्होंने उनके आई लव यू भी बोला है.

BB 17

बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर फारूकी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आएशा खान ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. वहीं दूसरी तरफ शो में ऐश्वर्या और अंकिता लोखंडे के बीच भयंकर झगड़ा देखने को मिला.तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं कि आखिरकार बिग बॉस 17 (BB 17) के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास-

BB 17

अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या में हुई तीखी बहस (BB 17)

BB 17 का लेटेस्ट एपिसोड बेहद ही शानदार रहा. शो में एक से बढ़कर एक कंट्रोवर्सी देखने को मिली. जहां शो से खानजादी बाहर हो गई और मुनव्वर फारूकी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने उनका पर्दाफाश कर दिया, वहीं हाल ही लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला.

दरअसल, यह झगड़ा शुरू तो होगा विक्की जैन और नील से लेकिन इसमें कूद पड़ेंगी ऐश्वर्या शर्मा और ऐश्वर्या की एंट्री के बाद जब अंकिता एक लाइन कहती हैं तो ऐश्वर्या गुस्सा होते हुई सीधे अंकिता लोखंडे के पास आ जाती हैं. इनकी लड़ाई में आपको Bigg Boss 13 में हुए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का वो पॉपुलर झगड़ा याद आ जाएगा.

जैसे उस सीजन में सिद्धार्थ के ऐसी लड़की बोलने पर रश्मि भड़क गई थीं बस इसी तरह इस झगड़े में ऐश्वर्या….अंकिता को तुझ जैसी औरत कह देती हैं और अंकिता इसी लाइन को पकड़ कर अपना झगड़ा कंटीन्यू करती हैं.

BB 17

भड़की ऐश्वर्या ने अंकिता को कहा – तुझ जैसी औरत….

BB 17 के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन और नील झगड़ रहे थे….. तभी विक्की जैन कहते हैं “तू उस को कंट्रोल कर…..”इस पर ऐश्वर्या चिल्लाते हुए विक्की से झगड़ने के लिए बढ़ती हैं और विक्की से कहती हैं कि “तू मुझे कंट्रोल करवाएगा ?” वहीं दूसरी तरफ अंकिता कहती हैं “नील ऐश्वर्या को संभाल…..”

BB 17

ये सुनते ही ऐश्वर्या का फोकस विक्की से हटकर अंकिता पर जाता है. ऐश्वर्या अंकिता से कहती हैं…..”क्या बोली तू फेक औरत ? खुद को संभाल……”अंकिता जवाब देती हैं…..”क्या कर लेगी ?” इसके बाद अंकिता कहती हैं…..”आपका पति मेरे पीछे पड़ा है जबसे आया है.” इस पर ऐश्वर्या कहती हैं “मेरे पति को कोई इंट्रेस्ट नहीं है तुझ जैसी औरत में…..इस अंकिता बिगड़ जाती हैं और कहती हैं तुझ जैसी औरत से तेरा क्या मतलब है?”

ये भी पढ़ें:Bigg Boss में मुनव्वर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री ,फूट-फूटकर रोए मुन्ना

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.