Best Bike Under 2 Lakh: इन दिनों मस्कुलर और बड़ी दिखने वाली (Bike Under 2 Lakh) सस्ती बाइक्स काफी पॉपुलर हो रही हैं। ऐसे में अगर आपके पास करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये हैं तो आप आसानी से मस्कुलर स्टाइल बाइक खरीद सकते हैं। बाजार में ऐसी कई बाइक्स हैं जो इस प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। आइए आपको ऐसी 5 मोटरसाइकिलों के बारे में बताते हैं।
Royal Enfield Hunter 350

यह एक रोडस्टर बाइक है। इसके 3 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन हैं। हंटर 350 349.34cc, BS6 इंजन से लैस है, जो 20.2 bhp और 27 Nm जेनरेट करता है। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सिंगल चैनल एबीएस भी है। हंटर 350 की कीमत 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Bajaj NS200

यह स्टाइलिश नेकेड डिजाइन के साथ आता है। पल्सर NS200 में 199.5cc BS-6 इंजन है। यह इंजन 24.13 bhp और 18.74 Nm जेनरेट करता है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। साथ ही इसमें एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। बाइक का वजन 159.5KG है। यह कीमत 1.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
TVS Ronin

यह भी काफी स्टाइलिश और मस्कुलर दिखती है, जो मॉडर्न क्रूजर लुक के साथ आती है। यह बाइक 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 225.9cc, BS-6 इंजन है। यह इंजन 20.1 bhp और 19.93 Nm जेनरेट करता है। यह डुअल चैनल एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसकी कीमत 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
TVS Apache RTR 200 4V

इसकी कीमत 1.42 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में आता है। 200cc, सिंगल सिलेंडर BS-6 इंजन से लैस यह बाइक काफी स्पोर्टी दिखती है। इसका इंजन 20.54 bhp और 17.25 Nm जेनरेट करता है। बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस भी है।
Yamaha R15S

यामाहा R15S की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये है। भारत में यह 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन में आता है। R15S 155 ccBS6-2.0 इंजन द्वारा संचालित है, जो 18.6 PS और 14.1 Nm जेनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक हैं।