Yuva Press

Best Electric Car In India : आंख बंद कर के खरीद लें, ये दमदार इलेक्ट्रिक गाडियां, माइलेज जबरदस्त, कीमत मस्त!

bc16222150dc212e810904097f203a61167212325144719 original 1

Best Electric Car In India : मिडिल क्लास फैमिली का सपना एक अच्छी गाड़ी लेना होता है (Best Mileage Electric Cars) लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम सुन के सब अपना सपना अधूरा ही छोड़ देते है लेकिन जब से इलेक्ट्रिक कारों का चलन चला है तब से सभी इलेक्टिक कारों को खरीदने के होड़ में लगे हुए है इसलिए आज हम आपको भारत के उन बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जिसकी बैटरी क्षमता से लेकर कीमत तक आपके बजट में मिलेगा। चलिए आज आपको भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक गाडियों के बारे में बताते है।

Hyundai Kona Electric Car

front left side 47

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार में 39.2kWh की बैटरी है। यह बैटरी महज 57 मिनट यानी करीब एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है और करीब 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किमी तक चल सकती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 24 लाख रुपए है। इस कार को आप किश्तों में भी खरीद सकते हैं।

Tata Nexon EV

64f8170e75c74

आप टाटा नेक्सन ईवी कार को भी सपोर्ट कर सकते हैं। इसमें 141 HP पावर की बैटरी है, जो 250 NM टॉर्क जेनरेट करती है। एक बार चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 312 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इस कार को खरीदकर आप काफी बचत कर सकते हैं।

Tata Tiago EV

fnntova 1609967

टाटा टियागो ईवी दो बैटरी पैक के साथ आती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 250 किमी से 315 किमी तक चल सकती है। इस कार में होम चार्जिंग के साथ-साथ डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। इस कार की बैटरी को महज 57 मिनट में 80 फीसदी तक फुल चार्ज किया जा सकता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है। इस कार को आप 21 हजार रुपए देकर भी बुक कर सकते हैं।

Mahindra XUV400

1200px 2023 Mahindra XUV 400 EL EV Ashiana Brahmananda Jamshedpur Jharkhand India Ank Kumar Infosys Limited 01

महिंद्रा xuv400 में दी गई बैटरी 310Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह कार 34.5kWh बैटरी पैक के साथ लगभग 375 किमी की रेंज तय करती है। जबकि दूसरी बैटरी से यह 456 किमी की दूरी तक जा सकती है। यह कार आपको 15.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर मिल सकती है। आप इसे 21 हजार रुपए देकर अपने लिए बुक कर सकते हैं।

MG ZS EV

mg zs ev diamond red sixteen nine

एमजी ईवी की यह इलेक्ट्रिक कार 176 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस शानदार कार में 50.3kWh की हाई वोल्टेज बैटरी है। इस बैटरी की क्षमता इतनी है कि यह एक घंटे में 80 फीसदी तक फुल चार्ज हो जाती है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 461 किलोमीटर तक चल सकती है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 22.98 लाख रुपए है।