Bollywood: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी गायकी से भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका मशहूर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। पिछले कुछ समय से पवन सिंह भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी गाने भी लेकर आ रहे हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। अब इसी बीच पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर एक नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जिसमें वह बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।
सनी लियोनी के साथ रोमांस करते दिखे पवन सिंह

दरअसल, पवन सिंह और सनी लियोन का गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। इसके बोल हैं ‘तेरी लाल चुनरिया’। वीडियो में पवन सिंह और सनी लियोनी के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इसमें एक्ट्रेस का बॉलीवुड अंदाज और पवन का भोजपुरी स्वैग काफी अच्छा लग रहा है। सनी अपने डांस मूव्स से सभी को कायल करती नजर आ रही हैं तो वहीं पवन सिंह की आवाज और करिश्मा लोगों को घायल कर रहा है। पवन सिंह का ये गाना इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इसे बहुत ही कम समय में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
अपनी दमदार आवाज से छाप छोड़ी

पवन सिंह एक्टिंग के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और इसमें कोई शक नहीं है।एक तरह से देखा जाए तो पवन सिंह को उनकी दमदार आवाज की वजह से ही इतनी बड़ी पहचान मिली है। हाल ही में पवन सिंह का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ रिलीज हुआ था, जिसे कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह ने सिंगर ज्योतिका टांगरी के साथ मिलकर गाया था।