Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड बेहद ही दिलचस्प रहा.शो के लेटेस्ट एपिसोड में शुक्रवार का वीकेंड का वार हुआ. शो में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष भी नज़र आए. वह घरवालों और सलमान खान के साथ स्टेज पर खूब मस्ती मजाक करेंगे. वहीं सलमान खान इस हफ्ते कैप्टन मुनव्वर फारुकी का बैंड बजाते हुए दिखाई पड़े. तो चलिए जानते हैं कि बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ स्पेशल –
भारती ने उतारी मन्नारा की नकल (Bigg Boss 17)
Bigg Boss 17 के लेटेस्ट एपिसोड में भारती सिंह हसबैंड हर्ष लिंबाचिया के साथ आती हैं. दोनों सलमान खान के साथ पहले तो डांस करते हैं और फिर घरवालों की टांग खींचते हैं.इसी दौरान भारती सिंह, मन्नारा चोपड़ा की नकल उतारती हैं. वह कहती हैं कि एक वाक्य में वह करीब 50 बार मुंह बनाती हैं, इस बात को सुनकर सलमान भी हंसी नहीं रोक पाते हैं.

मुनव्वर ने निकाली अंकिता पर भड़ास
Bigg boss 17 के लेटेस्ट वीकेंड के वार पर एक टास्क भी हुआ. इस टास्क में मुनव्वर ने अपनी भड़ास निकाली. पिछले लंबे समय से कहा जा रहा है कि मुनव्वर फ्रंट फुट पर नहीं खेलते हैं. सलमान खान और बिग बॉस के समझाने के बाद आखिरकार टास्क में मुन्नवर ने अंकिता के खिलाफ वो सब कहा जो फील करते है और पीठ पीछे बात करते हैं.

सलमान ने मुनव्वर को बताया घमंडी
सलमान खान ने बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार में कहा, “मुनव्वर को अपने फैंस को अलग वैरिएशन दिखाना है. वह पहले शो जीत चुके हैं उनमें उनका घमंड है. इनको ऐसा लगता है कि एक रियालिटी शो जीतने के बाद उन्हें लगता है कि वह ये शो भी जीत जाएंगे.”तब मुनव्वर ने कहा कि वह पिछले हफ्ते की बात है कि उन्होंने कहा था कि वह अलग तरह से गेम खेलते हैं.
वहीं सलमान खान ने आगे कहते हैं कि मुनव्वर एकदम फ्लेट खेल रहे हैं. नॉन कमिटमेंट के तौर पर खेल रहे हैं. सलमान ने कहा- “मुनव्वर ये वो रियालिटी शो नहीं है, जहां गरीबी और दुख दर्द दिखाकर सिम्पैथी हासिल कर सके. ये वो शो नहीं है”.
ये भी पढ़ें:Bigg Boss: बिग बॉस 17 का ये कंटेस्टेंट था ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित,गरीबी में बिता बचपन








