Bigg Boss 18: कन्ट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस 18 का सीज़न शुरू हो चुका है और शो में आएं दिन कुछ ना कुछ बवाल देखने को मिलता है. Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में यह दिखाया गया कि घरवालों ने ज्यादा वोट देकर अविनाश को घर से बेघर कर दिया है. वहीं बिग बॉस भी उनका एविक्शन अनाउंस कर देते हैं लेकिन शो के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अविनाश घर में है और पावर के साथ है. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं कि Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास –

अविनाश नहीं हुए घर से एविक्ट (Bigg Boss 18)
Bigg Boss 18 में अविनाश के घर से बेघर होने का प्रोमो सामने आने के बाद अब यह खबर आ रही है कि वह सेफ हैं. बिग बॉस तक ने ट्वीट किया है कि अविनाश मिश्रा को घर से बेघर नहीं किया गया है. बिग बॉस ने उन्हें जेल के अंदर रखा है और राशन बांटने का पावर दिया है.

दर्शकों ने दिया रिएक्शन
इस पर एक दर्शक ने कमेंट किया है, ये पावर क्यों? उन्हें लक्जरी बजट टास्क दो ताकि वे इसे कमा सके. सीजन 17 फिर से मत रिपीट करो. एक ने लिखा है, तो प्रोमो मिसलीडिंग था.एक कमेंट है, पता ही था जो बंदा पहले दिन से सबसे भिड़ रहा है उसे इतनी आसानी से कैसे इविक्ट होने देंगे. एक ने लिखा है, वाह जेल के अंदर भी पावर तो किस बात का जेल.
ये भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन,10 घरवालों ने मिलकर कर किया इस सदस्य को बेघर








