Bigg Boss 18: कन्ट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस का अठरवा सीज़न शुरू हो चुका है और शो में आएं दिन कुछ ना कुछ बवाल देखने को मिलता ही रहता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में जहां विवियन डीसेना और चाहत पांडे की अनबन एक दूसरे से चल रही थी. वहीं शो के हाल ही के एपिसोड में विवियन डीसेना का एक और कंटेस्टेंट से अनबन शुरू हो गया. दरअसल,इस कंटेस्टेंट ने झगड़े के दौरान विवियन को पहचानने से इंकार कर दिया है और बहुत उल्टा सीधा भी सुनाया तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं कि Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास –

बाथरूम को लेकर भीड़े घरवाले (Bigg Boss 18)
Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल, चाहत पांडे और विवियन डीसेना तीनों के बीच बाथरूम का इस्तेमाल करने देने को लेकर कहासुनी हो गई. दरअसल, विवियन डिसेना ने चाहत को मना किया था लेकिन वह जबरदस्ती बाथरूम में चली गई. वहां रजत दलाल को विवियन ने पहरेदारी के लिए खड़ा किया था.

ये हैं पूरा मामला
Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में विवियन डीसेना ने घर के अंदर घोषणा की कि बेडरूम वाले बाथरूम का इस्तेमाल उनकी परमिशन से होगा. उन्होंने और सभी कंटेस्टेंट को यूज करने दिया लेकिन जब चाहत ने शॉवर के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया. वह रजत दलाल से इसे इस्तेमाल करने के लिए कहने के लिए बाहर चले गए गए, लेकिन, जब वह वापस लौटे तो उन्होंने रजत को बाहर और चाहत पांडे को वॉशरूम से बाहर आते देखा. ये देखकर विवियन भड़क गए.

रजत ने दी हाथ तोड़ने की धमकी
रजत दलाल ने बताया कि चाहत टॉयलेट जाना चाहती थी. तो वह उसे कैसे रोकते. लेकिन विवियन ने उस पर अपनी निराशा जातया और कहा कि वो पहले आकर उनसे परमिशन लेते. उन्होंने चाहत पर भी कटाक्ष किया. इसके बाद रजत और विवियन में बहस शुरू हो गई. विवियन ने कहा, “आपके पास कंट्रोल था? मैंने आपको बोला था निकलने के पहले मुझे बता देना.” जैसे ही विवियन वॉशरूम में गया रजत उस पर चिल्लाया, “और आगे से मुझे उंगली मत दिखाना, आपसी इज्जत करता हूं, उंगली नहीं झेलने वाला. उंगली फिर आपके जेब में चली जाएगी. किसी के बाप का लेके नहीं आया.”
ये भी पढ़ें:Bigg Boss 18: ऐलिस ने इस कंटेस्टेंट को दी गंदी गाली, जाने क्या है पूरा मामला








