Bigg Boss 18: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो आएं दिन चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वीकेंड के वार हुआ जिसमें अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली. यह लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई और शो में कम वोट मिलने के कारण एक सदस्य को घर से बेघर भी कर दिया गया. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास और क्यों हुआ करणवीर और अविनाश का झगड़ा –

Bigg Boss 18 में टकराएं अविनाश और करणवीर
Bigg Boss 18 का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा.वीकेंड का वार में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और सुदेश लहरी नज़र आएं. इन गेस्ट के सामने करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई. अविनाश मिश्रा ने करणवीर मेहरा पर शो में किसी भी मुद्दे पर अपनी राय न रखने पर तंज कसा और फिर देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद छिड़ गया.

शो के हाल ही के एपिसोड में एक टास्क के दौरान अविनाश और करण वीर मेहरा की लड़ाई हो गई. इस लड़ाई को लेकर अविनाश ने लड़ाई को लेकर कहा कि लड़ाई होगी, बहस होगी, सब कुछ होगा. परिवार शामिल करेगा, दायरा तोड़ेगा, मैं आदमी तोड़ दूंगा. सामने कौन है मैं नहीं देखूंगा.

घर से बाहर निकल गई “वायरल भाभी “
शो के लेटेस्ट एपिसोड में Bigg Boss 18 में पहला एविक्शन हुआ और यह और किसी का नहीं वायरल भाभी “हेमा शर्मा” का हुआ.”वायरल भाभी” के शो से निकल जाने से दर्शकों के साथ ही घरवालों को भी तगड़ा झटका लगा. उन्हें सबसे कम वोट मिले थे जिस वजह से वो शो से बाहर हो गई.
ये भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में हुआ पहला एविक्शन ,इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता








