Bigg Boss 18: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने शो बिग बॉस 18 आएं दिन कंटेस्टेंट के बीच तकरार देखने को मिलती हैं जहां बीते दिनों करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा में झगड़ा देखना को मिला वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल और शहजादा में तकरार देखने को मिला है. जहां दर्शकों को झगड़ा बेहद पसंद आ रहा है वहीं दूसरी तरफ इन सब से घरवालों के पसीने छूट गए हैं. तो चलिए फिर देर किस बात कि फटाफट जानते हैं Bigg Boss 18 में क्या कुछ हुआ नया और स्पेशल –

Bigg Boss 18 में छिड़ी जंग
Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच तकरार शुरू हो चुकी है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में रजत दलाल गुस्से से बौखलाए नज़र आ रहे है और वहीं शहजादा धामी भी गुस्से से लाल नज़र आ रहे हैं. वीडियो में रजत कहते हैं, “ना तूं अंदर भिड़ सकता है ना तूं बाहर भिड़ सकता है. बाहर तेरी औकात नहीं है और अंदर आकर देख लें.”

रजत की ये बात सुनकर शहजादा धामी भी गुस्से से लाल हो जाते हैं और रजत से लड़ने लगते हैं.इस पर शहजादा कहते हैं, “बहुत बड़ा गुंडा है क्या तूं? तूं मुझे जानता है कौन हूं मैं? अब तूं सॉरी मांगेगा.”इस पर रजत और भी बुरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और माफी ना मांगने की बात करते हैं.

लड़ाई देख डर गए घरवाले छूटे पसीने
Bigg Boss 18 के दोनों गुस्सैल कन्टेस्टन्ट के बीच की लड़ाई को देखकर बाकी के घरवाले बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं. इस दौरान सभी के पसीने छूट जाते है और सभी को डर था, कहीं दोनों मारपीट पर ना उतर आएं. अब यह देखने वाली बात है कि इन दोनों की लड़ाई क्या मोड़ लेने वाली है और इस पर बिग-बॉस क्या फैसला लेने वाले हैं?
ये भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में नहीं खत्म हो रहा है अविनाश और करणवीर का झगड़ा, हुए मारने पर उतारू








