Yuva Press

Bigg Boss 18 से हुआ अनएक्सपेक्टेड एविक्शन,इस सदस्य का घर से कटा पत्ता

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस का अठरवा सीज़न आएं दिन चर्चा का विषय बना हुआ है और शो के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान के जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट करते देखा गया. शो के बीते एपिसोड में घरवालों में घमासान युद्ध देखने को मिला वहीं शो से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है, जिसमें घर में मौजूद एक मजबूत कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं कि कौन-सा सदस्य घर से हुआ बेघर और क्या कुछ हुआ Bigg Boss के लेटेस्ट एपिसोड में –

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 से बेघर हुआ ये सदस्य

कन्ट्रोवर्सी से भरपूर Bigg Boss 18 के लेटेस्ट एपिसोड में एक नई अपडेट सामने आई है जिसमें एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर दिया गया है. बता दें कि शो के बीते एपिसोड में सारा अरफीन खान अपना आपा खो देती है और ईशा और अविनाश पर फिजिकल होने की भी कोशिश करते हैं. इसके बाद ईशा और अविनाश माइक निकाल कर इस पर एक्शन लेनी की बात करते है.

Bigg Boss 18

इस एपिसोड के बाद सभी को लगा की रुल ब्रेक के कारण सारा बेघर हो सकते हैं और वह इस हफ्ते नॉमिनेटेड भी है. लेकिन सारा अरफीन खान नहीं बल्कि कोई और सदस्य इस हफ्ते से बेघर हो गए है.

Bigg Boss 18

सारा के पति हुए शो‌ से बाहर

जी हां हम बात कर रहे हैं सारा के पति अरफीन खाना की. सभी को लगा की सारा के हिंसक बर्ताव से वह घर से बाहर हो जाएगी लेकिन उनके पति का शो से पत्ता कट चुका है.Bigg boss 18 से अरफीन खान खान के बाहर होने के बाद अब शो में जो कंटेस्टेंट बचें है वो है – ईशा,विवियन डिसेना, अविनाश, रजत दलाल,एलिश, करणवीर मेहरा,चुम दरांग, शिल्पा, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर बग्गा और दो वाइल्ड कार्ड दिग्विजय और कशिश कपूर.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में आउट आफ कंट्रोल हुई सारा, अविनाश और ईशा को सुनाया खरी-खोटी

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.