Yuva Press

Bigg Boss Ott 3: पायल के बाद ये कंटेस्टेंट हो सकता है घर से बेघर, लगेगा मीड वीक एविक्शन

Bigg Boss Ott 3

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीज़न शुरू हो चुका है और बार के सीज़न में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. शो के हाल ही में दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो चुके वहीं हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है कि शो में एक और एलिमिनेशन हो सकता है. बता दें कि शो के पीछले एपिसोड में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक घर से बेघर हो गई और शो से बाहर निकलने पर उन्होंने बहुत से इंटरव्यू भी दिए जिसमें उन्होंने बताया कि वह वोट से नहीं घरवालों के वज़ह से शो से बाहर निकल गई.

03 07 2024 bigg boss ott 3 elimination 23751441 m

वही शो के हाल ही के एपिसोड में ऐसी खबरें आ रही है कि इस बार शो‌ में मीड वीक एविक्शन होगा जिसमें एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं Bigg Boss Ott 3 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास-

ये कंटेस्टेंट हो सकता है Bigg Boss OTT 3 से बेघर

Bigg Boss Ott 3 के हाल ही के एपिसोड में पायल मलिक के एलिमिनेशन के बाद एक और एलिमिनेशन की खबरें सुर्खियों में है. ऐसे बताया जा रहा है कि नॉमिनेशन टास्क में जिन 6 लोगों को नॉमिनेट किया गया था उनमें से एक का एलिमिनेशन हो गया है.

Bigg Boss Ott 3

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में एक और एलिमिनेशन के खबर सुर्खियों में है. बता दें कि
बीती रात के एपिसोड में शो में नॉमिनेशन टास्ट हुआ जिसमें जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था वह थी चंद्रिका, नैजी, मुनीषा, पौलमी, शिवानी और विशाल. बता दें कि ऐसी खबरें आ रही है कि “द खबरी” की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से पौलमी दास बाहर हो सकती हैं.

Bigg Boss Ott 3


बता दें कि पौलमी को नॉमिनेट खुद “बिग बॉस” ने किया था. चूंकि नॉमिनेशन टास्क में उन्हें और मुनीषा को घर के दो सदस्यों के नाम दिए गए थे. इन दो सदस्यों में लव कटारिया के अलावा सना सुल्तान थीं जिनमें से किसी एक को उन्हें नॉमिनेट करना था. हालांकि, दोनों में से किसी नाम पर उन दोनों की सहमति बन नहीं पाई और चूंकि मुनीषा पहले से ही नॉमिनेट थी. इसलिए इसी वजह से “बिग बॉस” ने पौलमी को नॉमिनेट किया था.

ये भी पढ़ें :Bigg Boss Ott 3: पायल मलिक के बाहर होने पर खुश हुए अरमान-कृतिका,बोले- “खुश हूं”

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.