Yuva Press

Bollywood Love Story : Akshay Kumar से लेकर Amitabh Bachchan तक इन कलाकारों ने अपने पहले प्यार को धोखा देकर रचाई दूसरी शादी!

IMG 20230820 WA0023

Bollywood Love Story : बॉलीवुड में कई जोड़ियां बनी है जिनकी मिसाल पूरी दुनिया देता है, लेकिन बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी भी थी जिसकी मिसाल पूरी दुनिया तो देती थी लेकिन वो जोड़ियां कभी मुकमल ना हो पाई या वो कभी एक दूजे को लिए बने ही नहीं थे। (Bollywood Celebrities Affair) चलिए आज आपको बताते है उन सेलिब्राइट्स की लव स्टोरी के बारे में जो कभी एक दूजे के लिए मरते थे और आज एक दूजे से बात नहीं करतें हैं।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा

IMG 20230820 WA0020

दोनों कलाकारों ने बैंड बाजा बारात में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। असल जिंदगी में भी दोनों बेहद रोमांटिक कपल माने जाते थे। लेकिन तीन साल के रिश्ते के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया और उनकी प्रेम कहानी भी अधूरी रह गई। फिलहाल दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

शाहिद कपूर और करीना कपूर

IMG 20230820 WA0022

ये दोनों कपूर बॉलीवुड के मशहूर लव बर्ड्स हुआ करते थे, इन दोनों ने साथ में “फिदा” और “जब वी मेट” जैसी यादगार फिल्में दी हैं और तभी से ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। ये दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह फिल्म ‘टशन’ के दौरान करीना कपूर का सैफ अली खान से अफेयर बताया जाता है।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

IMG 20230820 WA0019

1994 की फिल्म मोहरा के गाने टिप टिप बरसा पानी में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी थी। ऑफ स्क्रीन भी इनका प्यार चरम पर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। अक्षय कुमार अपने स्टारडम के कारण अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। रवीना टंडन ने बताया कि अक्षय कुमार ने उनसे मिलने के लिए दो अलग-अलग समय तय किए थे, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

IMG 20230820 WA0018

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है। ‘तू खिलाड़ी’ में अनाड़ी’ से लेकर ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया। इनका रिश्ता काफी समय तक चला लेकिन पूरा नहीं हो सका। शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर ट्विंकल को खाकर धोखा देने का आरोप लगाया था। वह शिल्पा शेट्टी को बिना बताए ट्विंकल खन्ना से मिलने चले जाते थे और शिल्पा शेट्टी से मिलने के लिए वह अलग से समय रखते थे। इस धोखे को शिल्पा शेट्टी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने अक्षय कुमार से ब्रेकअप कर लिया।

अमिताभ बच्चन और रेखा

IMG 20230820 WA0021

अमिताभ बच्चन और रेखा 1970 के दशक के सबसे सफल और रोमांटिक जोड़ों में से एक थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इस बीच दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगे लेकिन कभी आधिकारिक तौर पर अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया। तब अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे, दोनों सिर्फ शूटिंग के दौरान ही साथ रहते थे, बाद में उन्हें साथ नहीं देखा गया क्योंकि जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के पीछे जासूस लगा दिया था। दोनों के प्यार के चर्चे इतने हो गए कि दोनों ने अपनी इमेज बचाने के लिए एक-दूसरे को अलविदा कह दिया।