Breakfast recipe: आपने बहुत से चीला को खाया होगा फिर चाहे बेसन का हो या सूजी का हो लेकिन क्या कभी आटे का चीला ट्राई किया है?अगर नहीं आपको एक बार जरूर Breakfast Recipe में आटे का चीला जरुर ट्राई करना चाहिए यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Breakfast Recipe)
एक कप आटा
आधा कप दही
आधा चम्मच अजवाइन
दो हरी मिर्च
एक चम्मच शिमला मिर्च
दो चम्मच गाजर
एक टुकड़ा अदरक
एक चम्मच बींस
तीन चम्मच प्याज
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि
इस Breakfast Recipe को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में आटे को छानकर डाल देना है.
अब आपको इस कटोरी में नमक, अजवाइन, हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है और अब इसमें दही डालकर मिला लेना है.
अब इसमें आपको आवश्यकतानुसार पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लेना है. इस बात का ध्यान रखें कि घोल बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला.

अब सभी सब्जियों को अच्छी तरह से पानी से साफ करके बारीक काट लेना और अदरक को कद्दूकस कर लेना है.
आगे घोल में सभी कटी हुई सब्जियों के साथ -साथ आपको अदरक और कटी हुई धनिया पत्ती को मिला लेना है.
अब गैस चूल्हे पर तवा या पैन रखकर अच्छी तरह से गर्म कर लेना है और इस पर थोड़ा-सा तेल लगा लेना है.
अब चीला के घोल को पैन पर डालकर अच्छी तरह से फैला लेना है और दोनों तरफ पलटते हुए अच्छी तरह से सेक लेना है.
बस तैयार है आपका Breakfast Recipe इसे आप गर्मा-गर्म टेस्टी टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है.
ये भी पढ़ें:Mirch Pakoda: बारिश के मौसम में साथ के साथ खाएं बेहद लज़ीज़ मिर्च पकौड़ा, पढ़ें आसान रेसिपी








