Breakfast recipe: नाश्ते में अगर आप चीला,पराठा,ऑमलेट, ब्रेड खा खाकर थक गए और सुबह के नाश्ते में अगर आप हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते की तलाश में हैं तो मसाला ओट्स आपके लिए बहुत अच्छा आप्शन हो सकता है. ओट्स हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और जिन लोगों को ओट्स बहुत पसंद हैं उनको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी.

आवश्यक सामग्री (Breakfast Recipe)
एक कप ओट्स
एक बारीक कटा मीडियम प्याज
1/4 कप शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
एअ मीडियम टमाटर बारीक कटा हुआ
1/4 कप बीन्स
1/4 कप गाजर
1/4 कप मटर
एक चम्मच स्पून अदरक
एक चम्मच जीरा
एक चम्मच तेल
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि
इस Breakfast Recipe को बनाने के लिए सबसे पहले आपको मीडियम फ्लेम पर एक कड़ाही में तेल गर्म कर लेना है.
अब आपको कड़ाही में अदरक,जीरा और कटा हुआ प्याज डालकर मटर के साथ भून लेना है.
अब आगे आपको जब मटर और प्याज हल्के गुलाबी होने लगे तो आपको टमाटर डालकर भून लेना है.

फिर आपको कड़ाही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भून लेना है.
फिर इसमें आपको ओट्स डालकर पानी डालना है और कुकर में पांच सीटी आने तक पका लेना है और धनिया के साथ इसे गार्निश कर लेना है. बस हो गया आपका बेहद लज़ीज़ Breakfast Recipe बनकर तैयार.
ये भी पढ़ें:Panner Paratha: घर पर नाश्ते में झटपट से तैयार करें पनीर का पराठा,नोट कर लें बेहतरीन रेसिपी








