Breakfast Recipe: आपने नाश्ते में बहुत सी रेसिपी ट्राई की होगी लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं हैं बेहद लज़ीज़ Breakfast Recipe जिसमें आप सूजी और पालक का उपयोग करके बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता तैयार कर सकते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं बेहद लज़ीज़ पालक और सूजी से तैयार होने वाले अप्पे के रेसिपी के बारे में तो चलिए फिर देर किस बात कि फटाफट आपके साथ शेयर करते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Breakfast Recipe)
एक कप सूजी
एक कप पालक
दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
दो चम्मच तेल
आधा कप दही
आधा कप पानी
एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
एक इनो

बनाने की विधि
इस Breakfast Recipe को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में सूजी और दही को मिलाकर चिकना घोल तैयार कर लेना है.
अब आपको इस घोल को 10-15 मिनट के लिए रख देना है जिससे सूजी फूल जाएं और
अब इसमें बारीक कटी हुई पालक, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, और नमक डाल लीजिए.

अब अगर घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाएं और अप्पे पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ी सी तेल की बूंदें डाल लीजिए.
अब घोल में फ्रूट सॉल्ट मिलाएं और तुरंत इसे अप्पे पैन में डाल लीजिए और मीडियम फ्लेम पर अप्पे को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लीजिए.
बस तैयार है आपका पालक और सूजी से तैयार Breakfast Recipe अप्पे को नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है.
ये भी पढ़ें:Breakfast Recipe: सुबह-सुबह नाश्ते में झटपट से तैयार करें ब्रेड से बना ये स्वादिष्ट रेसिपी, पढ़ें रेसिपी








