Yuva Press

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से नाराज हैं भाई लव-कुश, रिश्तों में आई खटास !

photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही एक्ट्रेस के दोनों भाई नाराज नजर आ रहे हैं। कल जब लव ने जहीर के परिवार के खिलाफ ट्वीट किया तो हर जगह हंगामा खड़ा हो गया। वहीं अब भाई-बहन की इस लड़ाई में उनकी मां पूनम सिन्हा बीच में फंसी नजर आ रही है। वो ना ही अपने बेटों के साथ नजर आ रही है और न ही बेटी की तरफ बोल रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मुद्दा क्या है।

भाई-बहन के रिश्तों में आई खटास

FotoJet 1

एक्ट्रेस ने 23 जून को शादी की थी। शादी की रस्में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई। जिसमें उनकी मां और पिता दोनों साथ नजर आए थे। मां पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी की रस्में निभाई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थी। पूनम बेटी की शादी में खुश दिखाई दी थी और उनके साथ पिता शत्रुघ्न सिन्हा में शामिल हुए थे। सोनाक्षी की माता-पिता इस शादी से खुश दिखाई दिए लेकिन उनके भाई लव और कुश इस शादी से खफा नजर आए। कल जब लव ने ट्वीट किया इससे हर जगह हंगामा हो गया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि वह इससे कोई नाता नहीं रखने वाले। हालांकि उन्होंने ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए कहा था कि वो ट्वीट मेरा नहीं था।

बेटी की शादी के बाद बीमार हुए शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी की शादी की कुछ समय बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं कल मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद सिन्हा परिवार ने पोस्ट भी साझा की। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि अब वह बिल्कुल ठीक है और उन्होंने सोनाक्षी को हनीमून पर जाने के लिए कहा था। उनकी बेटी भी बिल्कुल ठीक है। हालांकि भाई-बहन की इस लड़ाई पर मां पूनम सिन्हा ने कोई जवाब नहीं दिया है। जिस वजह से यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह अपनी बेटी के साथ हैं या बेटे के साथ। पूनम ने अभी बेटी की शादी पर कोई प्रतक्रिया नहीं दी है।

sonakshi sinha family photos 16540660513x2 1

ऐसे कयाय लगाए जा रहे हैं कि भाई और बहन के रिश्ते में खटास आ गई है। सिन्हा और इकबाल परिवार एक-दूजे से नाराज दिखाई दे रहा है। जबकि सिन्हा परिवार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि अब यह देखना बाकी है कि भाई लव सिन्हा के ऐसे बर्ताव के बाद मां पूनम का क्या फैसला होता है। वह बेटी का साथ देती हैं या अपने बेटे का।