Yuva Press

Burger Recipe: कुछ ही मिनटों में झटपट से तैयार करें आलू टिक्की बर्गर,नोट कर लें रेसिपी

Burger Recipe

Burger Recipe: बहुत से लोगों को बर्गर खाने का शौक होता है लेकिन आपको बाहर का बर्गर अनहेल्दी लगता है तो आप पर बहुत ही आसान तरीके से इसे तैयार कर सकते है. जी हां आपने सही सुना आज के आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं आलू टिक्की बर्गर की बेहतरीन रेसिपी. इसे बनाना बेहद आसान है और झटपट से कुछ ही स्टेप्स भी बनकर भी तैयार हो जाता है. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं (Burger Recipe) बर्गर बनाने की विधि के बारे में –

Burger Recipe

आवश्यक सामग्री (Burger Recipe)

एक बर्गर बन
एक लेट्यूस का पत्ता
1/4 कप उबली हुई मटर
4-5 अनियन रिंग्स
1/4 कप उबला हुआ आलू
आधा कप मैदा सलरी
आधा कप ब्रेड क्रम्बस
2-3 टमाटर स्लाइस में कटे हुए
स्वादानुसार नमक
1/4 छोटी चम्मच कालीमिर्च
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर
दो बड़ी चम्मच मेयोनेज
दो बड़ी चम्मच टोमैटो सॉस
आधा छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

Burger Recipe

बनाने की विधि

Burger Recipe को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बाउल ले लेना है और इसमें आलू, मटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लेना है.

अब आपको इस मिश्रण को टिक्की बनाकर मैदा स्लरी में डिप करके ब्रेड क्रम्ब में कोट कर लेना है और उसे तेल में फ्राई कर लेना है.

अब मेयोनेज, टोमैटो सॉस को एक साथ मिला लेना है और बर्गर बन लेकर उनके दोनों हिस्सों पर मेयोनेज और कैचअप का पेस्ट लगाकर एक लेट्यूस का पत्ता रखें और उसके ऊपर टिक्की रख देना है.

Burger Recipe

टिक्की के ऊपर अनियन रिंग्स और टमाटर स्लाइस लगाकर बन का दूसरा हिस्सा रख देना है. आपका टेस्टी आलू टिक्की (Burger Recipe) बर्गर बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें:Bread Burfi: मीठा खाने के है शौकीन तो झटपट से तैयार ब्रेड से बना स्वादिष्ट मिठाई,नोट कर लें रेसिपी

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.