Yuva Press

BYD Sealion 7: भारत में लॉन्च – जानें क्यों BYD नई EV तकनीक को भारत में लाने से बच रहा है?

jioy

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और यही वजह है कि कई निर्माता इस बाजार पर कब्जा जमाने के लिए अपने नए वाहन लॉन्च कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD ने अपना नया BYD Sealion 7 लॉन्च किया है।

बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स

BYD ने अपनी इस नई कार की कीमतें अभी तक जारी नहीं की हैं, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। बुकिंग्स भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शुरू हो चुकी हैं और इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होगी। यह कार दो वेरिएंट्स में पेश की गई है।

BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल हेड, राजीव चौहान ने कहा, “यह कार फुल चार्ज और फुल टैंक के साथ 1,092 किलोमीटर की रेंज देती है।”

BYD भारत में करीब 40 नए डीलरशिप खोलने की योजना बना रहा है। फिलहाल कंपनी भारत में केवल चार मॉडल बेच रही है, जिनमें E Max 7, Seal और Atto 3 के दो वेरिएंट्स शामिल हैं।

प्रतिस्पर्धा और चुनौतियाँ

image 277

BYD को भारत में मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स जैसे बड़े खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सभी ऑटोमोबाइल निर्माता अपने पोर्टफोलियो को डीकार्बोनाइज़ करने और नई EV तकनीक को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

हालांकि, BYD की नई सस्पेंशन तकनीक भारतीय EV बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। BYD ने अपनी कारों में युनियन सस्पेंशन सिस्टम नाम की एक नई तकनीक विकसित की है, जो ड्राइवर और यात्रियों को क्लाउड जैसी आरामदायक सवारी प्रदान करती है।

युनियन सस्पेंशन सिस्टम के फायदे

image 278
  • यह सस्पेंशन 150 मिमी तक ऊंचा हो सकता है।
  • टेरेन के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है।
  • यह हाइड्रोलिक, एयर सस्पेंशन और इंटेलिजेंट डैम्पिंग सिस्टम का मिश्रण है।

सुरक्षा विशेषताएँ

यह सस्पेंशन अचानक गति में बदलाव और अन्य खतरों को पहचान सकता है और गाड़ी को नुकसान से बचा सकता है। यह तकनीक भविष्य में और अधिक उपयोगी बन सकती है।

BYD Sealion 7 अपनी एडवांस सस्पेंशन तकनीक और शानदार रेंज के साथ भारतीय बाजार में एक नई उम्मीद जगाता है। लेकिन सवाल यह है कि BYD अपने इनोवेशन को भारत में लाने से क्यों बच रहा है?