कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) में गुरुवार को फिल्मकार अनुराग कश्यप की सनी लियोन और राहुल भट स्टार्ट फिल्म ‘कैनेडी’ (Kennedy) का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। फिल्म का चयन मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के तहत किया गया था। स्क्रीनिंग के टिकट मिनटों में बिक गए और कश्यप और उनकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कई प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां आईं। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को 7 मिनट लंबी स्टैंडिंग ओवेशन से नवाजा गया। वहीं केनेडी की स्क्रीनिंग से इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही है।
वायरल तस्वीरें

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। आपको बता दे, फिल्म को 7 मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

स्क्रीनिंग के बाद, फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी, जिनका कश्यप के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की स्क्रीनिंग की इनसाइड तस्वीरें साझा कीं। मोटवानी ने ‘कैनेडी’ की टीम और टीम का हौसला बढ़ाने और समर्थन करने आए खुश चेहरों की तस्वीरें साझा कीं।

फेस्टिवल में शिरकत करने वाली सुरवीन चावला उन दर्शकों में शामिल थीं, जिन्होंने फिल्म को इसके वर्ल्ड प्रीमियर पर देखा था।

दिल छू लेने वाली इस तस्वीर में, अनुराग कश्यप को फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है, जबकि राहुल भट उन्हें देख रहे हैं।

फिल्म एक अनिद्रा रोगी पूर्व-पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझा जाता है, लेकिन वह अभी भी एक भ्रष्ट सिस्टम के लिए काम कर रहा है, और मुक्ति की तलाश कर रहा है। इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था।

‘कैनेडी’ इस साल भारत की उन दो फिल्मों में शामिल है, जिन्हें इस साल कान्स में आधिकारिक तौर पर चुना गया है।

सनी लियोन, जिन्हें इस पल का आनंद लेते हुए देखा गया था, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना रेड कार्पेट लुक साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “#kennedy का वर्ल्ड प्रीमियर में इंडियन सिनेमा को प्रस्तुत करने से ज्यादा गर्व की बात और कोई नही हो सकती। यह मेरे और मेरी टीम के लिए अद्भुत पल है!”








