Yuva Press

Chilli Paneer: एक बार जरूर ट्राई करें स्वाद में लाजवाब चीली पनीर,नोट कर लें आसान रेसिपी

Chilli Paneer

Chilli Paneer: आपने रेस्टोरेंट में बहुत बार बहुत बार चीली पनीर खाया होगा लेकिन क्या कभी इसे घर पर हेल्दी तरीके से तैयार किया है? अगर नहीं तो आपको एक बार जरूर इसे बनाना चाहिए यकिन मानिए यह इतना स्वादिष्ट बनकर तैयार होगा कि आप बाहर का Chilli Paneer भूल जाएंगे और घर पर ही इसे हर बार बनाकर खाएंगे. तो चलिए फिर देर किस बात कि फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

Chilli Paneer

आवश्यक सामग्री (Chilli Paneer)

250 ग्राम पनीर
एक कटा हुआ प्याज
दो कटी हुई हरी मिर्च
एक कटी हुई शिमला मिर्च
50 ग्राम तेल
स्वाद अनुसार नमक
आधा चम्मच हल्दी
एक चम्मच गरम मसाला
दो कटी हुई हरी प्याज
एक चम्मच बारीक कटा अदरक लहसुन
दो चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
50 ग्राम मैदा
दो चम्मच चम्मच मक्के का आटा
एक चम्मच चिली सॉस
एक चम्मच टोमेटो सॉस
एक चम्मच सोया सॉस
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

Chilli Paneer

बनाने की विधि

Chilli Paneer बनाने के लिए सबसे पहले आपको चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, मक्के का आटा लेकर उसमें मिर्च और नमक स्वाद अनुसार डालकर मिला लीजिए .

अब इसमें थोड़ा सा तेल पानी डाल कर इसका गाढ़ा पेस्ट (Chilli Paneer) बना लीजिए और अब इस पेस्ट में पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर डालने के बाद उन्हें कुछ देर ऐसे ही छोड़ देना है.

Chilli Paneer

अब एक पैन लेकर उसमें थोड़ा सा तेल डालकर पेस्ट में लिपटे पनीर को फ्राई करने के बाद पनीर के टुकड़ों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए.

अब उस तेल में बारीक कटा अदरक, लहसुन, प्याज, मिर्च शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लीजिए और इसे भुनने के बाद इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, मिर्ची पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लीजिए.

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी को थोड़ी देर पका लीजिए और अब इसमें फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए.बस तैयार है आपका गर्मागर्म स्वादिष्ट Chilli Paneer.

ये भी पढ़ें:Moong Dal Khichdi:डिनर के लिए बेहद हेल्दी आप्शन है मूंग दाल खिचड़ी,नोट कर लें आसान रेसिपी

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.