Choclate Modak: इस साल आज यानी 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है.आपने नार्मल मोदक की रेसिपी तो जरूर ट्राई की होगी लेकिन आज हम आपके लिए लाएं हैं बेहद स्पेशल Choclate Modak की बेहतरीन रेसिपी यह स्वाद में बहुत लाजवाब होती है और स्पेशली बच्चों को बहुत पसंद आती है.तो फिर देर किस बात कि चलिए फटाफट जानते हैं इसे बनाने कि विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Choclate Modak)
एक कप मावा
आधा कप शक्कर
आधा कप कद्दूकस चॉकलेट चॉकलेट सॉस
एक कप चावल का आटा
आधा कप मैदा
दो चम्मच घी
एक चुटकी भर नमक
देशी घी

बनाने की विधि
Choclate Modak बनाने के लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले एक कढ़ाई में मावा हल्का-सा भून लें एवं ठंडा कर लेना है.
अब उसमें चॉकलेट और शक्कर मिलाकर अलग रख लेना है.इसके बाद कवर सामग्री मिलाकर गूंथ लेना है.
अब 10-15 मिनट के बाद उसकी पूरियां बेल कर भरावन भर लेना है.

अब मोदक का आकार देना है और गरम घी में मोदक धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लेना है.
बस लीजिए तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक (Choclate Modak).अब इसे भगवान गणेश के सामने भोग लगाकर बच्चों में वितरित करें.
ये भी पढ़ें:Ganesh Chaturthi पर भगवान गणेश को लगाएं मोदक का भोग,नोट कर लें आसान रेसिपी








