Yuva Press

CUET UG 2025 आंसर की: आपत्तियां दर्ज करने की आखिरी तारीख आज, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

WBJEE Result 2025 इस हफ्ते हो सकता है जारी, चेक करें wbjeeb.nic.in पर

CUET UG 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज है। छात्र cuet.nta.nic.in पर जाकर ₹200 शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।


CUET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है। CUET UG 2025 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया आज 20 जून को समाप्त हो रही है। जिन छात्रों को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है, वे cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी, और इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा केवल सीमित समय के लिए ही उपलब्ध कराई गई थी। आज रात 11 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।


CUET UG 2025 आंसर की पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

image 100

अगर आपने अब तक आपत्ति दर्ज नहीं कराई है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
  2. ‘Answer Key Challenge for CUET (UG) 2025’ लिंक पर क्लिक करें
  3. अपने CUET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें
  4. “Click to View/Challenge Answer Key” ऑप्शन पर क्लिक करें
  5. अपने विषय को ड्रॉपडाउन मेनू से चुनें और उत्तर कुंजी देखें
  6. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, वहां सही उत्तर चुनें और यदि संभव हो तो कोई सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट भी अपलोड करें
  7. हर एक आपत्ति पर ₹200 का शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि) से भुगतान करें

ध्यान रहे, बिना शुल्क भुगतान के भेजी गई कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी।


13.5 लाख छात्रों ने दी थी CUET UG 2025 परीक्षा

image 101

CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच कई शिफ्ट्स में कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। देश और विदेश में करीब 13,54,699 छात्र इस परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे। अब जब कि परीक्षा संपन्न हो चुकी है, तो सभी छात्रों की निगाहें CUET UG 2025 आंसर की और इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं।


आपत्तियों के बाद आएगी फाइनल आंसर की

छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक पैनल द्वारा की जाएगी। यह प्रक्रिया आज रात 11 बजे के बाद शुरू होगी। जो आपत्तियां वाजिब पाई जाएंगी, उनके आधार पर एक फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसके बाद ही CUET UG 2025 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

हालांकि, अभी तक NTA ने फाइनल रिजल्ट की तारीख

Visit Home Page https://yuvapress.com/