Yuva Press

Curry Leaves: कढ़ी पत्ता के फायदों को जानकर दंग रह जाएंगे आप, सेहत के लिए किसी खज़ाने से कम नहीं है

Curry Leaves

Curry Leaves: हम अक्सर कढ़ी पत्ता का उपयोग तड़का लगाने में और सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं Curry Leaves के जबरदस्त फायदे के बारे में जिसके बारे में कभी भी आपने सुना ही नहीं होगा. वजन को कम करने से लेकर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कढ़ी पत्ता बहुत काम आता है. तो फिर देर किस बात कि चलिए फटाफट जानते हैं कढ़ी के पत्ते के जबरदस्त फायदे के बारे में –

Curry Leaves

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है Curry Leaves

स्ट्रेस

Curry Leaves में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जैसे कि क्वार्सेटिन, बेटा-कैरोटीन और लुटीन, जो शरीर में स्ट्रेस वाले हार्मोन को बैलेंस करते है.इसलिए आप सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ता का सेवन करते हैं तो यह आपको रोजमर्रा के स्ट्रेस और एन्जाइटी से निजात दिलाने में सहायक साबित हो सकता है.

Curry Leaves

पाचन को सुधारने में

करी पत्तों में पाचन को सुधारने में मदद करने वाले एंजाइम होते है. इसमें एमिलेज, लिपेस और प्रोटेज जैसे एंजाइम होते है और यह एंजाइम कार्बोहाइड्रेट्स को छोटे इकाइयों में बांटने में मदद करते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है. अगर आपको पेट में अपच जैसी समस्या है तो आप Curry Leaves का खाली पेट सेवन कर सकते है, इससे आपके पेट को चमत्कारी रूप से फायदे मिलेंगे.

Curry Leaves

वजन

करी पत्ता में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो हमारे वजन को नियंत्रित करने में सहायक साबित होती है. बता दें कि हाई फाइबर डाइट लेने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और इससे आप एक्स्ट्रा ईटिंग से बच जाएंगे. यह डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है और आपके वज़न को भी कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है.

ये भी पढ़ें:Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, रोजाना सेवन करने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.