बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं जहां एक ओर एक्ट्रेस फिल्म कल्कि 2898 AD के प्रोमोशन में बिजी हैं। इसके साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी स्टेज को एन्जॉय कर रही हैं। रणवीर और दीपिका जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
लंदन की सड़कों पर घूमता दिखा कपल

रणवीर और दीपिका अपना बेबीमून एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए भी देखा जाता है। इसी बीच अब हाल ही में लंदन से कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है और रणबीर दीपिका का पूरा ख्याल रख रहे हैं। जहां दीपिका ओवरसाइज ब्लैक शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक बूट्स में स्टनिंग नजर आ रही हैं। तो वहीं रणवीर सिंह इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और स्ट्राइप पैंट में नजर आए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भेज रहे हैं। बता दें कि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत सितंबर में करने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गुड न्यूज के बारे में बताया था।