Yuva Press

Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह का ‘घातक’ अवतार, संजय दत्त और माधवन ने बढ़ाया हिंसा का स्तर | देखें दमदार फर्स्ट लुक

Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह का 'घातक' अवतार, संजय दत्त और माधवन ने बढ़ाया हिंसा का स्तर | देखें दमदार फर्स्ट लुक

Dhurandhar Teaser में रणवीर सिंह का खतरनाक लुक और जबरदस्त एक्शन दिखा। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना का भी धांसू अवतार देखने को मिलेगा। जानें कब रिलीज होगी फिल्म Dhurandhar।


रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म Dhurandhar का धमाकेदार टीज़र सामने आ गया है। Dhurandhar Teaser ने रिलीज़ होते ही दर्शकों में रोमांच भर दिया है। करीब दो मिनट का ये टीज़र खून, हिंसा और घातक डायलॉग्स से भरपूर है, जिसमें रणवीर सिंह का बेहद डरावना और इंटेंस अवतार पहली बार देखने को मिला है।

टीज़र की शुरुआत होती है रणवीर के दमदार डायलॉग से:
“बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था… पड़ोस में रहते हैं। घुटनों तक का ज़ोर लगा लो… बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो… बिगाड़ने का वक़्त आ गया है।”
इसके तुरंत बाद रणवीर सिंह की एंट्री होती है—चेहरे पर खून, आंखों में गुस्सा और लहराते लंबे बालों के साथ। उनका लुक Padmaavat के खिलजी की याद दिलाता है, लेकिन यह उससे भी ज़्यादा खतरनाक और हिंसक दिख रहा है।

गहन हिंसा और गॉर से भरपूर Dhurandhar Teaser

Dhurandhar Teaser में बैकग्राउंड में बजता हाई बीट म्यूजिक, फास्ट कट्स और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस इसे एक रॉ और इंटेंस टच देता है। रणवीर न सिर्फ़ मारते हैं, बल्कि पूरे जुनून के साथ दुश्मनों को खत्म करते हुए दिखाए गए हैं।

फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। दोनों फिल्म में अफसरों की भूमिका निभा रहे हैं, जो देशद्रोहियों के खिलाफ मिशन पर हैं। वहीं अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना को भी अब तक के सबसे हिंसक और नए अवतार में दिखाया गया है।

image 8

रणवीर सिंह ने किया इंस्टाग्राम क्लीन, शेयर किया टीज़र

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस और बढ़ गया था। अब उन्होंने Dhurandhar Teaser को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा:
“An Inferno will rise. Uncover the true story of The Unknown Men.”
जिसका मतलब है कि फिल्म में कुछ अनकही, रहस्यमयी और विस्फोटक कहानी सामने आने वाली है।

Dhurandhar की रिलीज डेट और संभावित क्लैश

इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य धर, जो इससे पहले Uri: The Surgical Strike जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। Dhurandhar को 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन Prabhas की बहुचर्चित फिल्म The Raja Saab भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि दिसंबर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Visit Home Page https://yuvapress.com/