Discount Offer On SUV: फॉक्सवैगन के भारत पोर्टफोलियो में सबसे महंगी (SUV Tiguan) है। कंपनी की इस फ्लैगशिप SUV पर इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, डिस्काउंट ऑफर 30 अप्रैल तक वैध है। ऑफर की वैधता बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। टिगुआन पर कुल 3.4 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट, कॉर्पोरेट बेनिफिट और एसवीपी बेनिफिट शामिल हैं।
क्या हैं ऑफर?

– नकद लाभ: टिगुआन खरीदने पर आपको 75,000 रुपये तक का सीधा नकद डिस्काउंट मिल सकता है।
– एक्सचेंज लाभ: आप अपनी पुरानी कार को वोक्सवैगन डीलरशिप पर एक्सचेंज कर सकते हैं और बदले में टिगुआन खरीदने पर 75,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं।
– कॉर्पोरेट लाभ: अगर आप किसी कॉर्पोरेट में काम करते हैं, तो आप टिगुआन खरीदने पर कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह छूट 1,00,000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन, इसके लिए आपको डीलरशिप से पता करना होगा कि आपकी कंपनी इस ऑफर के तहत आती है या नहीं।
— 4 साल का सर्विस वैल्यू पैकेज (SVP) बेनिफिट्स: टिगुआन खरीदने पर आपको 4 साल का सर्विस वैल्यू पैकेज भी ऑफर किया जा रहा है, जिसकी कीमत ₹90,000 तक हो सकती है। इस पैकेज में रेगुलर सर्विसिंग, मेंटेनेंस और पार्ट्स रिप्लेसमेंट जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इस बारे में पूरी जानकारी के लिए आपको डीलरशिप से पूछना होगा।
ये होगा डिस्काउंट कीमत

इस तरह इन सभी बेनिफिट्स को मिलाकर टिगुआन पर कुल ऑफर 3.4 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। आपको बता दें कि टिगुआन की कीमत 35.17 लाख रुपये है। इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (190 PS/320 Nm) दिया गया है, जो 7-स्पीड DCT और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन (AWD) के साथ आता है। यह 13.54kmpl का माइलेज दे सकता है।








