दिशा पटानी (Disha Patani) बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। अपनी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर दिशा ने अपने बोल्ड अंदाज से अपने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दिशा पटानी कुछ दिनों पहले अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। उन्होंने विदेश में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाईं, जिसकी झलकियां इंटरनेट पर भी शेयर की थीं। बीच पर दिशा का अंदाज देख लोग दीवाने हो गए। अब एक्ट्रेस ने तस्वीरों की एक और सीरीज शेयर की है।
क्रूज पर दिशा ने ढाया कहर

रविवार को दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। क्रूज पर घूमते हुए उन्होंने एक के बाद एक हॉट तस्वीरें क्लिक करवाईं। ग्रीन डीप-नेक ड्रेस में दिशा कहर ढा रही थीं। अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखने के लिए दिशा पटानी ने कोई एक्सेसरीज नहीं पहनी थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और रेड लिप शेड से खुद को किलर लुक दिया। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। भीषण गर्मी में उनका बोल्ड अवतार तापमान को और भी बढ़ा रहा है।
बहन खुशबू ने बरसाया प्यार

दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट में उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “बहुत क्लासी। यह ग्रीन फ्रीडम है।” इसी तरह फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। दिशा पाटनी आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में विलेन के रोल में नजर आई थीं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई है। अब उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार है। वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।