Yuva Press

Durga Ashtami 2024: दुर्गा अष्टमी में ऐसे करें पूजा, बढ़ेगा सौभाग्य

Durga Ashtami 2024

Durga Ashtami 2024: आज 16 अप्रैल 2024 को नवरात्रि का आठवां दिन है. इसे हम दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जानते हैं. आज के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की पूजा आराधना की जाती है. मां महागौरी हमें मुक्ति दिलाती हैं और हमारे पापों का भी नाश करती हैं. इस दिन सब कन्या पूजन भी करते हैं. तो चलिए आज हम आपको दुर्गा अष्टमी के दिन मां गौरी के पूजन विधि को शेयर करने जा रहे हैं. इससे आपके सभी कष्ट और तक़लीफ का नाश भी होगा और आपका सौभाग्य भी बढ़ेगा.

Durga Ashtami 2024

Durga Ashtami के दिन ऐसे करें पूजा

Durga Ashtami पर पूजा विधि जानने के लिए सबसे पहले आपको इसका समय जानना जरूरी है. बता दें कि इस बार अष्टमी तिथि 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और समापन 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगा. नवरात्रि की अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

Durga Ashtami 2024

Durga Ashtami पर ऐसे करें पूजा को शुरू

Durga Ashtami पर पूजा शुरू करने से पहले आपको अच्छे से नहा कर पीला वस्त्र धारण कर लेना है. फिर मां के सामने घी का दीपक जला लेना है.

अब आपको उनको सफेद या पीले फूल चढ़ा देना है. फिर उनको भोग लगाएं और मंत्रों का जाप करना शुरू कर दीजिए. इस पूजा को अगर आप मध्य रात्रि में करते हैं तो इसका अलग ही महत्व बताया गया है. मध्य रात्रि में मंत्रों का उच्चारण करने से आपको बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं.

Durga Ashtami 2024

अगर आप इस दिन मनचाहा विवाह की इच्छा रखती है तो मां के समक्ष आप इत्र को भी अर्पित कर सकती हैं. ऐसा करने से मां गौरी आपकी शुक्र संबंधित समस्याएं दूर करती है और आपक मनचाहा विवाह भी करवा देती है.

ये भी पढ़ें:Navratri Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन बनाएं बेहद लज़ीज़ नारियल की बर्फी, पढ़ें आसान रेसिपी

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.