Hari Hara Veera Mallu Review सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां कई यूज़र्स ने इसे “बड़ी निराशा” बताया है। जानिए क्या कहते हैं दर्शकों के रिएक्शंस और फिल्म से क्या हैं शिकायतें।
Hari Hara Veera Mallu, पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म आखिरकार 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म की कहानी एक ऐतिहासिक लुटेरे वीरा मल्लू (पवन कल्याण) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब (बॉबी देओल) से कोहिनूर हीरा चुराने के मिशन पर है।
लेकिन जितनी बड़ी उम्मीदें दर्शकों ने इस फिल्म से लगाई थीं, उतनी ही बड़ी निराशा उन्हें हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर Hari Hara Veera Mallu Review को लेकर मिल रहे शुरुआती रिएक्शन्स काफी नकारात्मक हैं।
फैंस ने बताया “बर्बाद किया गया अवसर”
एक यूज़र ने फिल्म को “बड़ी निराशा” करार देते हुए लिखा, “हम इस मेगा बजट फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन ये पूरी तरह से सब्र की परीक्षा है। निधि अग्रवाल की एक्टिंग शानदार थी लेकिन उसे ठीक से दिखाया ही नहीं गया। ये फिल्म क्यों बनाई गई, समझ नहीं आया।”
एक अन्य यूज़र ने लिखा, “फिल्म की स्क्रिप्ट में काफी संभावनाएं थीं, लेकिन डायरेक्शन और एक्टिंग दोनों ही आउटडेटेड लगीं। पवन कल्याण का अभिनय बेहद अजीब लगा। केवल कीरवाणी का बैकग्राउंड म्यूज़िक थोड़ा ठीक था, बाकी टेक्निकल हिस्से फेल हैं।”
खराब VFX और कमजोर लेखन पर उठे सवाल
Hari Hara Veera Mallu Review में कई लोगों ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर खास तौर पर नाराज़गी जताई है। एक दर्शक ने लिखा, “ट्रेलर से भी खराब VFX था फिल्म में। सब कुछ बहुत सस्ता लग रहा था। म्यूजिक जरूरत से ज्यादा लाउड था, स्टोरी में दम नहीं था, और पवन कल्याण की डायलॉग डिलिवरी बिलकुल बेजान थी।”
एक और प्रतिक्रिया में लिखा गया, “पहला इंटरवल थोड़ा ठीक लगा, और सेकंड हाफ का क्लाइमेक्स कुछ बेहतर था। लेकिन बाकी की फिल्म बहुत ही औसत दर्जे की है – ना कहानी में जान है, ना स्क्रीनप्ले में। Visuals भी बहुत असमान थे, और CGI देखकर शर्म आ गई।”
कुछ फैंस ने फिल्म का किया बचाव
हालांकि, हर कोई निराश नहीं है। पवन कल्याण के कुछ कट्टर फैंस ने फिल्म की तारीफ भी की। एक फैन ने लिखा:
“पहला हाफ बहुत अच्छा है। सेकंड हाफ की शुरुआती 40 मिनट कमजोर हैं, लेकिन आखिरी 40 मिनट में फिल्म वापसी करती है। कीरवाणी का म्यूज़िक इस फिल्म की जान है। कुश्ती और प्री-क्लाइमेक्स फाइट्स दमदार हैं। गाने भी अच्छे हैं, लेकिन VFX काफी कमजोर हैं।”
Visit Home Page https://yuvapress.com/








