Honda ने भारत में दो नई प्रीमियम बाइक – CB750 Hornet और CB1000 Hornet SP लॉन्च की हैं। जानें इन दमदार स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल्स की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता
Honda Hornet की दो दमदार बाइक्स भारत में लॉन्च: CB750 और CB1000 SP का खुलासा
Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई प्रीमियम स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल्स – Honda Hornet CB750 और CB1000 Hornet SP लॉन्च की हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत गुरुग्राम में क्रमशः ₹8,59,500 और ₹12,35,900 रखी गई है। कंपनी ने इन बाइक्स के जरिए भारतीय परफॉर्मेंस बाइकिंग सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बनाई है।
कब से मिलेंगी ये बाइक्स?
Honda Hornet CB750 को सभी BigWing और BigWing Topline डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि CB1000 Hornet SP केवल BigWing Topline डीलरशिप्स पर ही बेची जाएगी। इन बाइकों की डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी और बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

Honda Hornet का डिज़ाइन और स्टाइल
दोनों बाइक्स में स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ मस्क्युलर बॉडीवर्क, शार्प टैंक श्राउड्स और LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। हेडलैंप का डिजाइन खासा अट्रैक्टिव है।
- CB750 Hornet दो रंगों में उपलब्ध है: मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक
- CB1000 Hornet SP केवल मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक रंग में मिलेगा
दमदार ब्रेकिंग और सेफ्टी
CB1000 Hornet SP में फ्रंट पर 310mm Brembo डिस्क ब्रेक्स और पीछे 240mm डिस्क है। CB750 Hornet में 296mm डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और रियर में 240mm डिस्क दी गई है। दोनों बाइक्स डुअल-चैनल ABS से लैस हैं, जो सेफ्टी को और बढ़ाता है।

एडवांस टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी
इन स्ट्रीटफाइटर बाइकों में 5.0-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जिसमें Honda RoadSync ऐप के जरिए नेविगेशन, कॉल अलर्ट्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।
Honda Hornet CB750 और CB1000 SP का इंजन
CB750 Hornet में नया विकसित किया गया 755cc का 2-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 67.5kW पावर और 75Nm टॉर्क देता है। वहीं, फ्लैगशिप CB1000 Hornet SP में 999cc का इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन है, जो 115.6kW पावर और 107Nm टॉर्क जनरेट करता है।
दोनों बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा दी गई है, जो राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
Honda Hornet: परफॉर्मेंस बाइक्स के शौकीनों के लिए परफेक्ट
Honda के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा, “Honda Hornet की ये दोनों बाइक्स हमारी इंजीनियरिंग की ताकत, डिजाइन और रफ्तार की पहचान हैं।” HMSI के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग, योगेश माथुर ने कहा, “भारत में परफॉर्मेंस बाइक्स का क्रेज बढ़ रहा है और हमें पूरा यकीन है कि ये दोनों मॉडल राइडिंग के शौकीनों को जरूर पसंद आएंगे।”
Visit Home Page https://yuvapress.com/








