Yuva Press

Hyundai Exter: Tata Punch को टक्कर देती है ये 27km माइलेज वाली एसयूवी, कीमत भी ज्यादा नहीं

Hyundai Exter 1160x653 1


Hyundai Exter Price & Features: टाटा पंच ने माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में जान फूंक दी है। पंच की सफलता को देखते हुए दूसरी कार कंपनियां भी इस सेगमेंट पर ध्यान दे रही हैं। (Hyundai Exter) को माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। एक्सटर का सीधा मुकाबला टाटा पंच से है, जिसकी कीमत 6.13 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

कीमत रेंज

1000026791

एक्सटर कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी है। हुंडई एक्सटर की कीमत रेंज 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होकर 9.16 लाख रुपये तक जाती है। इसके सिर्फ दो वेरिएंट ही सीएनजी में उपलब्ध हैं।

इंजन, ट्रांसमिशन और माइलेज

1000026790

यह 5-सीटर माइक्रो एसयूवी केवल एक इंजन विकल्प के साथ आती है। हालांकि, एक ही इंजन के साथ दो ईंधन विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ CNG किट भी दी गई है। CNG किट इसके दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

1000026795

यह इंजन पेट्रोल पर 83PS/114Nm और CNG पर 69PS/95Nm जनरेट करता है। यह मानक के रूप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जबकि केवल पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी है। यह पेट्रोल पर 19.4kmpl और CNG पर 27.1km/kg तक का माइलेज देता है।

Xter की मुख्य विशेषताएं

1000026789

— 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
— 4.2-इंच MID के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
— वायरलेस फ़ोन चार्जर
— सनरूफ़
— ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
— क्रूज़ कंट्रोल
— डुअल कैमरा वाला डैश कैम
— 6 एयरबैग
— ABS के साथ EBD
— ESC
— VSM
— हिल होल्ड असिस्ट
— पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
— टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
— डे-नाइट IRVM
— रियरव्यू कैमरा
— रियर डिफॉगर