7-Seater Diesel SUV: डीजल कारें अच्छी माइलेज, पावरफुल इंजन और पावर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन, अब समय बदल रहा है।सख्त एमिशन नॉर्म्स, 10 साल पुरानी डीजल कारों पर बैन और बेहतर माइलेज वाली पेट्रोल कारों ने डीजल कारों की बिक्री को प्रभावित किया है। मारुति सुजुकी और होंडा जैसी कुछ कंपनियों ने तो अपनी कारों में डीजल इंजन का ऑप्शन भी हटा दिया है। लेकिन, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कई कंपनियां अभी भी डीजल कारें बना रही हैं। अगर आप (Upcoming 7-Seater Diesel SUV) 7 सीटर डीजल SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो इस साल 3 नई डीजल SUV आ सकती हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
Hyundai Alcazar Facelift
इस साल अब तक हुंडई ने दो कारें- क्रेटा और क्रेटा एन लाइन लॉन्च की हैं. इनके बाद अब अल्काजार फेसलिफ्ट इसकी तीसरी लॉन्च हो सकती है. उम्मीद है कि मई या जून तक इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. डिजाइन की बात करें तो नई अल्काजार कुछ हद तक नई क्रेटा से प्रेरित हो सकती है. इसमें नई ग्रिल, संशोधित बंपर और डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) के साथ नए हेडलैंप दिए जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई इस कार में लेवल 2 ADAS तकनीक भी दे सकती है। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। कार में वही 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन (115bhp और 250Nm) और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (159bhp और 192Nm) जारी रहने की उम्मीद है।
MG Gloster Facelift
![1000020014](https://yuvapress.com/wp-content/uploads/2024/03/1000020014-1024x576.jpg)
एमजी भी अपनी ग्लोस्टर का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। अगर आप 7-सीटर डीजल एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। फ्रंट में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें बड़ी ग्रिल, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) के साथ वर्टिकल पोजिशन वाले एलईडी हेडलैंप और नया फ्रंट बंपर हो सकता है। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
New generation Toyota Fortuner
![1000020018](https://yuvapress.com/wp-content/uploads/2024/03/1000020018.jpg)
नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर इस साल के अंत तक अपना ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। फिर, यह कुछ महीनों बाद भारत भी आ सकती है। इस बार डिजाइन, फीचर्स और इंजन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई फॉर्च्यूनर को आईएमवी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है, जो कई इंजन (डीजल और हाइब्रिड समेत) को सपोर्ट कर सकता है। इसमें नया 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन हो सकता है, जिसके साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है।