Yuva Press

IIFA Awards 2025 में इन बॉलीवुड स्टार्स को सम्मानित, जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025: 8 से 9 मार्च की शाम जयपुर में International Indian Film Academy पुरस्कार 2025 का आयोजन किया गया.इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित करते हुए अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई गई. इस साल के अवॉर्ड्स में करीना कपूर खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन जैसे बॉलीवुड सितारों ने शानदार प्रदर्शन किया. करीना ने अपने दादा, महान फिल्म निर्माता राज कपूर को भावपूर्ण प्रदर्शन के साथ श्रद्धांजलि दी.

IIFA Awards 2025

Karthik Aryan ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Kartik Aryan को भूल भुलैया 3 के लिए मिला सम्मानित किया गया और उनको Best Actor का अवार्ड दिया गया. अवार्ड जीतने पर अभिनेता ने बताया कि भूल भुलैया के लिए उनका सफर कांटों से भरा हुआ था और जब उनको इस फिल्म के लिए चुना गया था तो बहुत सवाल भी उठे थे कि उनके कंधों पर यह फिल्म चल भी पाएगी या नहीं.

IIFA Awards 2025

Nitanshi Goyal को मिला Best Actress का अवार्ड

Laapata Laddies के लिए Nitanshi Goyal को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया. अवार्ड मिलने पर वह इमोशनल हो गई. बता दें कि अभिनेत्री महज़ 17 साल की है और उनको फिल्म में “फूल” के किरदार के लिए बहुत प्यार मिला था.

IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025 : यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

IIFA awards 2025
  1. आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा: राकेश रोशन
  2. सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म: लापता लेडीज
  3. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
  4. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
  5. सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक: किरण राव (लापता लेडीज)
  6. सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता: रवि किशन (लापता लेडीज)
  7. सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री: जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
  8. सर्वश्रेष्‍ठ खलनायक: राघव जुयाल (किल)
  9. सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता: लक्ष्य लालवानी (किल)
  10. सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
  11. सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
IIFA awards 2025

डिजिटल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

IIFA awards 2025
  1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अमर सिंह चमकीला
  2. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
  3. सर्वश्रेष्ठ कहानी ओरिजनल: कनिका ढिल्लन (दो पत्ती)
  4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: विक्रांत मेस्सी (सेक्टर 36)
  5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कृति सैनन (दो पत्ती)
  6. सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेता): दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
  7. सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेत्री): अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
IIFA awards 2025

डिजिटल सीरीज अवॉर्ड्स 2025: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

IIFA awards 2025
  1. सर्वश्रेष्ठ सीरीज: पंचायत 3
  2. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत 3)
  3. सर्वश्रेष्ठ स्टोरी ओरिजनल: कोटा फैक्ट्री 3
  4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जितेंद्र कुमार (पंचायत 3)
  5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स 2)
  6. सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेता): फैजल मलिक (पंचायत 3)
  7. सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेत्री): संजिदा शेख (हीरामंडी – द डायमंड बाजार)
  8. सर्वश्रेष्ठ टाइटल ट्रैक: अनुराग सइकिया (मिसमैच्ड 3)
  9. सर्वश्रेष्ठ डाक्यू सीरीज: यो यो हनी सिंह फेमस
  10. सर्वश्रेष्ठ रियलिटी सीरीज: फैबूलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स
IIFA awards 2025

ये भी पढ़ें:IIFA 2025: कटरीना, करीना और अलिया को पीछे छोड़ इस 17 साल की अभिनेत्री ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड!

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.