Janamashmi Special: आज 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में और बहुत से लोग उपवास रखते हैं और बहुत ही धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार ( Janamashmi Special) मनाते है.ऐसे में आप कान्हा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें धनिया के पंजीरी का भोग लगा सकते है. यह बनाने में बहुत आसान होता है और स्वाद में भी बहुत लाजवाब होता है. तो चलिए बिना देरी किए फटाफट जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Janamashtmi Special)
धनिया पाउडर
तीन चम्मच देसी घी
आधा कप चीनी पाउडर
आधा कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
आधा कप मखाने कटे हुए
10-12 काजू
10-12 बादाम
एक चम्मच चिरौंजी के दाने

बनाने की विधि
Krishna janmastmi special धनिया का पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कड़ाही ले लेना है और उसमें एक चम्मच घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करने के लिए रख देना है.
अब जब घी पिघल जाए तो कड़ाही में धनिया पाउडर (Janamashmi Special) डाल देना है और गैस की आंच धीमी कर उसे सेक लेना है.
एक या दो मिनट बाद धनिया पाउडर में से भीनी-भीनी खुशबू आने लगेगी. इसके बाद धनिया पाउडर को एक बर्तन में निकालकर अलग रख देना है.
अब कड़ाही में फिर घी डालकर और उसके पिघलने के बाद मखाने डालकर (Janamashtmi Special) उन्हें भून लेना है.जब मखाने अच्छी तरह से भुन जाएं तो उन्हें निकाल लें और बेलन की मदद से दरदरा पीस लेना है.

इसके बाद काजू, बादाम को बारीक-बारीक काटकर रख लेना है. अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें धनिया पाउडर डालकर दरदरा पिसा मखाना, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है.
इसके बाद इस मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ नारियल भी डाल देना और मिला लेना है.
आगे आपको धनिया पंजीरी में चिरौंजी दाने डालें (Janamashtmi Special) और अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है. बस भगवान को भोग लगाने के लिए स्वादिष्ट धनिया पंजीरी बनकर तैयार है.
ये भी पढ़ें:Recipe: घर पर मिनटों में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसी कचौरी, पढ़ें आसान रेसिपी








