Yuva Press

Kangana Ranaut ने थामा अनजान शख्स का हाथ, लोगों ने कसे तंज

images 3 4

Kangana Ranaut: वह हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लेकर अपने मशहूर बयानों तक, कंगना हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जगह बना लेती हैं। अब एक्ट्रेस की डेटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया, वो भी हाथों में हाथ डाले। कंगना की तस्वीर सामने आते ही लोग उनके अफेयर की चर्चा करने लगे। कंगना की डेटिंग लाइफ को लेकर फिल्मी गलियारों में गॉसिप चल रही है।

कंगना रनौत ने थामा अनजान शख्स का हाथ

images 4 4

शुक्रवार (12 जनवरी) शाम को कंगना रनौत को मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। उन्हें एक शख्स के साथ देखा गया, जिसका उन्होंने हाथ पकड़ा हुआ था। बाहर आते वक्त दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देखा जा सकता है। इस दौरान कंगना ब्लू कलर की ड्रेस और गॉगल्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विदेशी मिस्ट्री मैन ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

images 5 4

मिस्ट्री मैन का हाथ थामे कंगना रनौत को देख लोग हैरान हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने शख्स को ऋतिक रोशन का हमशक्ल बताया। एक यूजर ने लिखा, ”वह ऋतिक का हमशक्ल पाने की कोशिश कर रही है।” एक ने उन्हें बधाई दी, जबकि एक नेटीजन ने कहा, “अंग्रेज? यह क्या है?” कुछ लोगों ने कहा कि कंगना और मिस्ट्री मैन एक साथ अच्छे लगते हैं। एक ने कहा, “उसका बॉयफ्रेंड कौन है?” एक अन्य ने लिखा, “ऋतिक जैसा दिखने वाला कोई शख्स ढूंढने में उन्हें काफी वक्त लग गया लेकिन वह असफल रहीं। एक ने कहा “महारानी प्रसन्न हैं।