Yuva Press

Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा का दमदार स्पाई लुक और जबरदस्त एक्शन का धमाका देखें

Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा का दमदार स्पाई लुक और जबरदस्त एक्शन का धमाका देखें

Kingdom Trailer में विजय देवरकोंडा का जबरदस्त एक्शन और इमोशन से भरपूर अंदाज़ देखने को मिला। 31 जुलाई को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आज हुआ रिलीज।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर एक्शन और थ्रिलर के अंदाज़ में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का हिंदी वर्जन ‘Kingdom Trailer’ का अब सामने आ चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस इसे जोरदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Kingdom Trailer की शुरुआत होती है एक रहस्यमयी और तेज़ रफ्तार दुनिया से, जहां विजय देवरकोंडा बने हैं ‘सूर्य’ – एक ऐसा जासूस जिसे एक बेहद खतरनाक अंडरकवर मिशन पर भेजा गया है। इस मिशन के लिए उसे अपना सब कुछ छोड़ना पड़ता है – अपनी पहचान, अपना प्यार, और अपनी पुरानी ज़िंदगी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे गिरोह के लीडर के बारे में एक चौंकाने वाला सच पता चलता है, और वह उसी गैंग के साथ मिलकर एक नई जंग की शुरुआत करता है।

Kingdom Trailer में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल डायलॉग्स का बेहतरीन मेल है। विजय देवरकोंडा का हर एक फ्रेम में दमदार अंदाज़ देखने को मिलता है। ट्रेलर को शेयर करते हुए विजय ने लिखा, “#KingdomTrailer – हमने इस फिल्म को दिल में आग लेकर बनाया है। आज मैं आपको इसका ट्रेलर देता हूं। जैसे ये मुझे झकझोर गया, वैसे आपको भी लगे।”

फैंस ने ट्रेलर को देखते ही सोशल मीडिया पर आग और दिल वाले इमोजी से कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा, “माइंड ब्लोइंग विज़ुअल्स… ये फिल्म ज़रूर हिट होगी”, तो किसी ने कहा, “देवरकोंडा हमेशा अलग ही लेवल पर होता है।”

image 43

इस फिल्म में विजय के साथ-साथ सत्यदेव और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। फिल्म की बैकग्राउंड स्कोर की कमान संभाली है अनिरुद्ध रविचंदर ने, जो पहले भी अपने म्यूज़िक से फिल्म में जान फूंक चुके हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “विजय देवरकोंडा की अगली पैन इंडिया फिल्म ‘किंगडम’ का हिंदी वर्जन ‘साम्राज्य’ है, और इसका ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। फिल्म भव्य लग रही है और एक अलग इम्पैक्ट छोड़ती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में वॉइसओवर होंगे तेलुगु में जूनियर एनटीआर, तमिल में सूर्या और हिंदी में रणबीर कपूर के। डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी, जो ‘जर्सी’ जैसी फिल्म बना चुके हैं, ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है नाग वंसी एस और साई सौजन्या ने।

Kingdom Trailer को हिंदी बेल्ट में डिस्ट्रीब्यूट करेगा एए फिल्म्स, जबकि इसका प्रेजेंटेशन कर रहे हैं आदित्य भाटिया और अतुल रजानी।

फिल्म में भव्य लोकेशंस, इमोशनल ग्राफ, और थ्रिलिंग एक्शन है जो दर्शकों को पूरी तरह जोड़े रखता है।

Kingdom Trailer ने यह साबित कर दिया है कि विजय देवरकोंडा इस बार कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं और 31 जुलाई को जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, तब यह धमाका ज़रूर करेगी।

Visit Home Page https://yuvapress.com/