सिद्दू मूसे वाला का नाम अमर हो चुका हैं। यह गायक आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह लीजेंड सिंगर आज हमारे बीच नहीं रहे हैं, मगर इनकी यादें आज भी सबके जेहन में हैं। जिस शख्स का नाम सिद्धू मुस्से वाला को हटाने में सामने आया था। वह नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। अब मशहूर सिंगर हनी सिंह ने अपने बारे में बेहद बुरी जानकारी दी है। चलिए आपको बताते हैं कि हनी सिंह ने अपने चाहने वालों को क्या खबर सुनाई है, जिसके बाद हर कोई इस सिंगर के लिए दुआएं करने लगा है और इस मामले को लेकर खुद हनी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हनी सिंह का डर के मारे है बुरा हाल!
पिछले साल जब सिद्दू मुस्से वाला इस दुनिया को छोड़ दिया था, तो इस मौके पर गोल्डी बरार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया था। दरअसल, इस शख्स ने खुद सामने आकर इस बात की पुष्टि की कि उसने सिद्दू मुस्से वाला को रास्ते से हटा दिया है, जिसके बाद हर तरफ उसके नाम की चर्चा होने लगी। हाल ही में गोल्डी बरार का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है जब हनी सिंह को फोन आया कि वह उन्हें जान से मार देगा और जैसे ही यह खबर हनी सिंह को मिली उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस को दी। आपको बता दें कि हनी सिंह के बारे में ये बुरी खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
हनी सिंह को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
हाल ही में पंजाब के मशहूर सिंगर रहे सिद्दू मस्से वाला के बाद अब हनी सिंह को लेकर बुरी खबर सामने आई है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली हैं। इससे हनी सिंह खुद परेशान हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। जैसे ही यह जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली तो, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और उम्मीद जताई कि हनी सिंह के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा। हनी सिंह खुद इस बात से इतने परेशान नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही हनी सिंह को इस मुसीबत से बाहर निकालेगी क्योंकि वह बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर हैं।