Best Selling Hatchbacks In Feb 2024: कुछ समय पहले तक हैचबैक कारें मध्यम वर्गीय भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। लेकिन, अब बाजार में ज्यादा से ज्यादा (Top 5 hatchback cars) एसयूवी और क्रॉसओवर आने से हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रियता थोड़ी कम हुई है। नतीजा यह है कि पिछले कुछ सालों में हैचबैक कारों की बिक्री और वैरायटी कम हुई है। खैर, आइए एक नजर डालते हैं फरवरी 2024 में बिकने वाली टॉप-5 हैचबैक कारों पर। इनमें सबसे ऊपर बलेनो नहीं बल्कि वैगन आर है।
Maruti Wagon R
फरवरी 2024 में मारुति वैगनआर की 19,412 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 16,889 यूनिट था। यानी साल-दर-साल आधार पर 15% की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2024 में वैगन आर न सिर्फ सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही बल्कि सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही।
Maruti Baleno
मारुति बलेनो पिछले महीने 17,517 यूनिट की बिक्री के साथ (हैचबैक लिस्ट में) दूसरे नंबर पर रही। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 6% की गिरावट आई है। दरअसल, पिछले साल इसी अवधि में इस प्रीमियम हैचबैक की 18,592 यूनिट्स बिकी थीं।
Maruti Swift
मारुति सुजुकी ने पिछले महीने देशभर में स्विफ्ट की 13,165 यूनिट्स बेचीं। साल-दर-साल आधार पर इसमें 28.5% की गिरावट आई है। पिछले साल इसी अवधि में इस हैचबैक की कुल 18,412 यूनिट्स बिकी थीं। आपको बता दें कि इसका नया मॉडल लॉन्च होने वाला है।
Maruti Alto
मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो सबसे पुराना हैचबैक मॉडल है। कंपनी ने पिछले महीने ऑल्टो की 12,395 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 42% की गिरावट आई है। पिछले साल इसी महीने ऑल्टो की 21,411 यूनिट्स बिकी थीं।
Tata Tiago
टाटा मोटर्स की टियागो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फरवरी 2024 में कुल 6,947 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में करीब 7% की गिरावट भी आई है। पिछले साल इसी अवधि में कुल 7,457 यूनिट्स बिकी थीं।