Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पहले दिन से ही सुर्खियों में रहने वाली viral Girl मोनालिसा की किस्मत चमक गई है. माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को एक फ़िल्म में लीड रोल मिल गया है. अब वायरल गर्ल मोनालिसा बतौर अभिनेत्री जल्द ही फिल्मों में नज़र आने वाली है.

Mahakumbh 2025 में वायरल गर्ल को मिला फिल्म का ऑफर
Mahakumbh 2025 में मोतियों और रुद्राक्ष की मालाएं बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अब जल्द ही फिल्मों में भी नज़र आएंगी. बता दें कि सनोज मिश्रा की फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में वायरल गर्ल यानी मोनालिसा भोसले को प्रमुख किरदार का ऑफर मिला है. खरगोन के महेश्वर जैसे खूबसूरत लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अगले महीने होने जा रही है, यह दर्शकों के लिए एक बड़ी बात होगी.अमित राव का डेब्यू भी फिल्म में अहम रहेगा. इस फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने से पहले काफी उम्मीदें है.

कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा ?
Mahakumbh 2025 में वायरल हुई मोनालिसा का असली नाम मोनि भोसले है. इंदौर की रहने वाली मोनि की पहचान सोशल मीडिया पर उनके वायरल होने के बाद बनी. महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेचने के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और उनकी आकर्षक आंखों और खूबसूरती ने उन्हें एक अचानक लोकप्रियता दिलवा दी. सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें “मोनालिसा” का नाम दे दिया, जो कि एक प्रसिद्ध पेंटिंग का नाम है, और देखते ही देखते वो इंटरनेट पर एक चर्चित चेहरा बन गई.
हालांकि, इस अचानक मिली प्रसिद्धि से तंग आकर मोनि अपने गांव वापस लौट आई. लेकिन यही कहानी शायद उनके करियर की शुरुआत भी साबित हुई, क्योंकि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया. यह फिल्म उनके लिए एक बड़ा कदम हो सकता है. मोनालिसा की इस यात्रा से यह भी साबित होता है कि कभी-कभी जीवन में अप्रत्याशित मोड़ हमें नए अवसरों से भी रूबरू करा सकते है.
ये भी पढ़ें Mahakumbh 2025: महाकुंभ का शुभ फल प्राप्त करने के लिए इन चीजों को जरूर लेकर आएं घर,बदल जाएगी किस्मत








