महिंद्रा मोटर्स ने (Mahindra Motors) हमेशा से ही अपनी गाड़ियों में गजब के बदलाव लाते रहे है इसी खासियत से महिंद्रा को ऑटोमोबाइल सेक्टर की बेहतरीन कंपनी माना जाता है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में महिंद्रा की एक अलग ही पहचान है सस्ते कीमत पर शानदार गाडियां बनाने का और इसकी यही खासियत इसे सबसे अलग बताती है। बता दे, महिंद्रा की सस्ती गाडियां ही लोगों की पहली पसंद है, इसी कारण से लोग महिंद्रा की ओर अपने आप खींचे चले आते हैं। इसी कारण को देखते हुए महिंद्रा ने अपनी कुछ XUV पर दिवाली ऑफर सबके सामने पेश करने का एलान किया है। आइए बताते आखिर कौन सी XUV पर आपको भारी डिस्काउंट मिलने वाला है।
Mahindra की ये गाड़ियां अब मिलेगी सिर्फ इतने रुपए में, ना गवाए मौका

आपको बता दें कि महिंद्रा ने अपनी XUV300, XUV400 EV, Bolero लॉन्च कर दी है। खबर है कि Neo Compact XUV बेहद कम कीमत पर लॉन्च होगी। आपको बता दें कि कंपनी महिंद्रा की XUV400 EV कार के टॉप स्पेक El वैरिएंट पर ग्राहकों को 3.5 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जो 39.4kwh बैटरी और 7.2kw चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। XUV300 पर 1.2 लाख रुपए का डिस्काउंट। इसमें 25,000 रुपए की एक्सेसरीज पर 95,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ये गाड़ियां बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं। आगे इनके फीचर्स के बारे में पढ़े।
Bolero Neo Compact पर भी मिलेगा धमाका ऑफर

महिंद्रा दिवाली ऑफर पर आपको इन गाड़ियों पर बंपर छूट मिल रही है। इसी तरह अब आप बोलेरो नियो कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि महिंद्रा बोलेरो नियो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 7 सीटर 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आता है जो 100hp पावर और 260Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इस गाड़ी पर 50 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही महिंद्रा की बोलेरो के दोनों वेरिएंट B6 और B6 ऑप्शनल ट्रिम पर 35,000 रुपए और 70,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।